chandra grahan mein garbhvati mahilayen kya karen | Pregnant women should take these precautions during lunar eclipse | चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती म

Share to your loved once


होमताजा खबरधर्म

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, काम की जानकारी

Last Updated:

Chandra Grahan And Pregnancy: कल लगने वाला चंद्र ग्रहण इस बार भारत में दिखाई देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण के दौरान कई धार्मिक परंपराएं निभाई जाती हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए भी कुछ ज्योतिष सलाह दी गई है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए.

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, काम की जानकारीZoom

Chandra Grahan And Pregnancy: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और इस दिन कुछ जगहों पर होलिका दहन भी किया जाएगा. खगोलीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, लेकिन चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मां और गर्भ में पल रहे बच्चों पर पड़ सकता है इसलिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन धार्मिक परंपराओं में इन बातों का खास ध्यान रखा जाता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि धार्मिक दृष्टि से इसका क्या महत्व है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इसलिए लगता है चंद्र ग्रहण
हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को राहु और केतु से जोड़कर देखा जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान अमृत पान करने वाले असुर का सिर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से अलग कर दिया था, इनको राहु और केतु के रूप में जाने गए. मान्यता है कि ग्रहण के समय राहु-केतु चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, इसलिए इसे अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है.

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानी

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर के अंदर ही रहें, ग्रहण की छाया में जाने से बचें. बाहर निकलने से बचें.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू, कैंची, सुई या धारदार चीजों का उपयोग करने से बचें.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भारी काम, किसी काम के लिए झुकना या अधिक शारीरिक मेहनत करना सही नहीं माना जाता.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं मानसिक पूजा पाठ करें. ईश्वर का ध्यान करें, मंत्र जप या धार्मिक पाठ करना उत्तम माना गया है.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाए हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, पंचाक्षरी मंत्र, गुरु मंत्र या भजन का जप करें.
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं अपने साथ लोहे की कोई चीज साथ रखें.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं सकारात्मक सोच रखें. नकारात्मक बातें, तनाव या किसी भी तरह के डर से दूर रहें.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाए भोजन के मामले में सावधानी बरतें. ग्रहण के दौरान खान-पान से बचें.
  • चंद्र ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाएं भोजन में तुलसी के पत्ते डालकर प्रयोग करें.

धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण
चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. वैज्ञानिक इसे एक सामान्य खगोलीय प्रक्रिया मानते हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति और धर्म में इसका विशेष महत्व है. खासकर गर्भवती महिलाओं को लेकर कई परंपराएं और मान्यताएं प्रचलित हैं. गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान शांत वातावरण में रहें, सकारात्मक सोच बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें. किसी भी असामान्य शारीरिक परेशानी की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. धार्मिक आस्था और वैज्ञानिक सोच के बीच संतुलन बनाकर चलना ही सबसे बेहतर विकल्प है.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP