35 साल पुरानी वो ब्लॉकबस्टर, बाप-बेटे की जंग बनी थी गेमचेंजर, डेब्यू से छाया एक्टर आज इंडस्ट्री पर करता है राज आज तक जलवा कायम

Share to your loved once


Last Updated:

35 साल पहले एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. फिल्म से डेब्यू करने वाला एक्टर तो रातोंरात स्टार बन गया था. फिल्म के उस हीरो का जलवा आज भी कम नहीं हुआ है. फिल्म की लीड हीरोइन को तो इस फिल्म से ताउम्र पहचान मिली थी.

नई दिल्ली. साल 1991 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसके रिलीज होते ही मेकर्स मालामाल हो गए थे. फिल्म में दो नए एक्टर्स ने डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई. लेकिन फिल्म का हीरो तो आज भी सुपरस्टार बनकर इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. लेकिन हीरोइन एक्टिंग से दूर हो चुकी है.

हम जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं अजय देवगन और मधु स्टारर फिल्म ‘फूल और कांटे’ हैं. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स-ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. आज भी जब एक्शन फिल्मो का जिक्र होता है तो इस फिल्म का नाम जरूर लिया जाता है.

अजय देवगन की ‘फूल और कांटे’ से मधु भी रातों-रात स्टार बन गई थीं. हालांकि, फिल्मों में मन मुताबिक रोल्स न मिलने की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 10 में से 6 रेटिंग दी है . आज भी लोग इस फिल्म के एक्शन सीन को भूल नहीं पाए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अजय देवगन की किस्मत चमकाने वाली इस फिल्म का बजट महज 3 करोड़ रुपये था. लेकिन फिल्म ने एक्शन फिल्मों की एक नई क्रांति पैदा कर दी थी. फिल्म ने बजट से चार गुना ज्यादा कमाई की थी.फिल्म में पिता-पुत्र की जंग ने इतिहास रच दिया था.

फिल्म को डायरेक्ट दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कूकू कोहली ने किया था. फिल्म की कहानी में अजय और पूजा के प्यार की कहानी दिखाई गई थी. दोनों की शादी हो जाती है और दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बनते हैं लेकिन उनके दुश्मन उनके बच्चे को किडनैप कर लेते हैं.

फिल्म में अजय देवगन, मधू, अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी सभी ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. फिल्म ने बंपर कमाई की थी. कफिल्म के सभी गाने भी हिट हुए, 90 के दशक में तो इस फिल्म के गानों ने तहलका मचा दिया था. पिता-पुत्र की जंग की कहानी ने लोगों को दीवाना बना दिया था.

इस फिल्म के बाद अजय देवगन की किस्मत चमक गई थी. इसके बाद वह फिल्म जिगर में नजर आए थे, वो भी हिट साबित हुई. इसके बाद तो बैक टू बैक अजय देवगन की फिल्में हिट होती गईं और वह मेकर्स की पहली पसंद बन गए.

डेब्यू से मिली सफलता को अजय देवगन आज भी भूना रहे हैं. आज उनकी फिल्में लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. वह हिट की गारंटी बन चुके हैं. अपने करियर में वह द्रश्यम, सिंघम और गोलमाल जैसी कई हिट और सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और आज भी इडंस्ट्री पर राज कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP