Sanju Samson T20 World Cup 2026: संजू सैमसन का बल्ला बोला और दुनिया सुनती रही, छठी बार सेमीफाइनल में भारत, कैसे बने गेम चेंजर?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

संजू का बल्ला बोला, दुनिया सुनती रही, छठी बार SF में भारत, कैसे बने गेम चेंजर?

Last Updated:

Sanju Samson vs WI T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में धमाकेदार जगह बना ली. इस मैच में संजू सैमसन भारत की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाए. संजू भले ही अपना शतक चूक गए, लेकिन भारत को उसके टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज करने में अहम रोल निभाया.

संजू का बल्ला बोला, दुनिया सुनती रही, छठी बार SF में भारत, कैसे बने गेम चेंजर?Zoom

संजू सैमसन की धमाकेदार पारी से भारत सेमीफाइनल में

नई दिल्ली: आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन ने खुद के लिए क्या खूबसूरत दिन चुना! टी-20 वर्ल्ड कप में तब रन बनाए, जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. खुद संजू को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंद में 97 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया. अब चारों ओर संजू के नाम का डंका बज रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डंस में भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य था. संजू टीम के लिए ओपनिंग करने आए. भले ही एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे एंड पर वह टिके रहे और तब तक डटे रहे, जब तक भारत को सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा दिया.

माइंडसेट बदलकर संजू सैमसन को मिली सफलता
भारत को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने रविवार को स्वीकार किया कि ‘अगर नहीं हुआ तो क्या होगा’ जैसे ख्याल उनके दिमाग में लगातार आते रहे, लेकिन उन्होंने हर गेंद पर फोकस करके बल्लेबाजी की. सैमसन ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से कहा:

यह सवाल तो हमेशा चल रहा था कि अगर नहीं हुआ तो क्या होगा, लेकिन जब भी वह ख्याल आता था तो मैं खुद को वर्तमान में ले आता और गेंद को देखकर, खुद पर भरोसा रखकर खेलता रहा.

धोनी-विराट से सीखा रन चेज करना
मैच में संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को भी पछाड़ा. दरअसल, अब सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में नाबाद 82 रन बनाए थे. मैच के बाद संजू ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी से लक्ष्य का पीछा करना सीखा है. बकौल संजू, ‘मैं लंबे समय से यह प्रारूप खेल रहा हूं. 10-12 साल से आईपीएल और एक दशक से देश के लिए खेल रहा हूं. प्लेइंग इलेवन में नहीं रहने पर भी डगआउट से देखकर विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से सीखा है. यह मेरे करियर के सबसे बड़े दिनों में से एक है. मेरे लिए यह सब कुछ है, जिस दिन से खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखा था. मुझे इसी दिन का इंतजार था.

संजू सैमसन की वर्ल्ड कप में पारियां

रन VS राउंड
50 गेंद में 97 रन* वेस्टइंडीज सुपर-8
15 गेंद में 24 रन जिम्बाब्वे सुपर-8
मैच नहीं खेले साउथ अफ्रीका सुपर-8
मैच नहीं खेले नीदरलैंड्स ग्रुप स्टेज
मैच नहीं खेले पाकिस्तान ग्रुप स्टेज
आठ गेंद में 22 रन नामीबिया ग्रुप स्टेज
मैच नहीं खेले यूएसए ग्रुप स्टेज

भारत छठी बार सेमीफाइनल में, इंग्लैंड से पांच मार्च को टक्कर
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई और वेस्टइंडीज का बोरिया बिस्तर बंध गया. अब सेमीफाइनल की चारों टीम भी तय हो चुकी है. पहला सेमीफाइनल कोलकाता में चार मार्च को खेला जाएगा, इसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी. दूसरा सेमीफाइनल पांच मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 के बाद अब 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया अपना छठा नॉकआउट मैच खेलने के लिए तैयार है. भारत के अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड अन्य टीमें हैं जो छह संस्करणों में सेमीफाइनल में पहुंची हैं.

भारत का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर

VS जीत हार
यूएसए 29 रन
नामीबिया 93 रन
पाकिस्तान 61 रन
नीदरलैंड्स 17 रन
साउथ अफ्रीका 76 रन
जिम्बाब्वे 72 रन
वेस्टइंडीज पांच विकेट

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP