सुल्तानपुर में शिया समुदाय का विरोध, खामेनेई की मौत पर जताया दुख, कहा- ये ‘इंसानियत का कत्ल’

Share to your loved once


Last Updated:

Sultanpur Public Opinion: सुल्तानपुर के अमहट निवासी फाकिर ने लोकल 18 से कहा कि खामेनेई साहब की मृत्यु एक सामान्य मृत्यु नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत का कत्ल है. उन्होंने अपना पूरा जीवन इंसानियत के लिए समर्पित कर दिया. इस घटना ने हमारे दिलों को झकझोर कर रख दिया है और इसी वजह से हम शोक व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए है.

इस समय अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है और लगातार ईरान द्वारा मिडिल ईस्ट के देशों पर हमले किए जा रहे है. इसके साथ ही अमेरिका और इजराइल भी ईरान पर अटैक कर रहे है. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है. जिसके बाद न सिर्फ ईरान में बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. इसका असर यूपी के सुल्तानपुर जिले में भी महसूस किया गया. जहां शिया समुदाय के लोगों ने विरोध जताया और इसे इंसानियत का कत्ल करार दिया. उन्होंने भारत सरकार से इस विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करने का निवेदन किया है. आइए जानते हैं सुल्तानपुर के लोग और यहां के युवा इस पूरे युद्ध को कैसे देख रहे हैं और खामेनेई की मृत्यु के बाद उनकी क्या राय है.

सुल्तानपुर के अमहट निवासी फाकिर ने लोकल 18 से कहा कि खामेनेई साहब की मृत्यु एक सामान्य मृत्यु नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत का कत्ल है. उन्होंने अपना पूरा जीवन इंसानियत के लिए समर्पित कर दिया. इस घटना ने हमारे दिलों को झकझोर कर रख दिया है और इसी वजह से हम शोक व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए है.

अमहट के महसर पठान ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई साहब फिलिस्तीन और ईरान की लड़ाई लड़ रहे थे. उनकी मृत्यु ने पूरे शिया समुदाय को अंदर से हिला कर रख दिया है. हमारा भारत और ईरान का पुराना व्यापारिक रिश्ता रहा है. ऐसे में हम अपने प्रधानमंत्री से अपील करते है कि वह देश में एक-दो दिन का शोक घोषित करें. साथ ही हम चाहते है कि इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे इस तनाव के बीच भारत सरकार भी अपना रुख स्पष्ट करे.

आपको बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता की मृत्यु की खबर आने के बाद पूरी दुनिया में शिया समुदाय के बीच शोक की लहर दौड़ रही है. पिछले दिन लखनऊ में भी विरोध और शोक सभा आयोजित की गई थी और आज सुल्तानपुर में भी इसका आयोजन किया जा रहा है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP