होली पर यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, मेरठ से हर 10 मिनट में मिलेगी बस, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Last Updated:
मेरठ में होली के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. सोहराब गेट बस स्टैंड से 48 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और हर 10 मिनट में बस सुविधा उपलब्ध रहेगी. कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी की जाएगी. मेरठ रीजन से 850 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है. भैंसाली बस स्टैंड से दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा और अन्य मार्गों के लिए बसें मिलेंगी.
मेरठ: होली के पावन अवसर को देखते हुए एक तरफ जहां सभी होली को हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसलिए वह अपने गृह जनपद के लिए जाने के लिए तैयार भी हो गए. वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन ने भी होली को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल -18 की टीम द्वारा भी मेरठ के सोहराब बस स्टैंड प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज से खास बातचीत की. जिन्होंने बताया कि होली को लेकर विशेष रूप से तैयारी की गई है.
हर 10 मिनट पर उपलब्ध रहेगी बस की सेवा
सोहराब गेट एसएसआई देवेंद्र भारद्वाज ने लोकल -18 से बातचीत करते हुए बताया कि होली के पावन अवसर को देखते हुए सभी कर्मचारियों अधिकारियों के अवकाश शासन के दिशा निर्देश अनुसार निरस्त हो गए हैं. ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनको उनके गंतव्य तक पहुंचा जा सके. उन्होंने बताया इसलिए विशेष प्लानिंग करते हुए 48 एडिशनल बसें विभिन्न मार्ग पर लगाई गई है. जहां यात्रियों की संख्या हर साल अधिक रहती है. इसी के साथ ही 200 बस का संचालन सोहराब गेट बस स्टैंड से ही किया जाएगा. जिसमें कि यात्रियों को हर 10 मिनट में विशेष रूप से बस की सुविधा उपलब्ध रहे.
कंट्रोल रूम से होगी पल-पल की निगरानी
उन्होंने बताया कि इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जिससे की बस के संचालन को लेकर बेहतर सुविधाएं यात्रियों को मिल जाए. इसी के साथ इंक्वारी काउंटर पर भी चार पदाधिकारी की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है. ताकि यात्रियों की इंक्वारी का भी बेहतर तरीके से समाधान किया जा सके.
बताते चलें कि मेरठ रीजन से संबंधित बेस के संचालन की बात की जाए तो 850 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है. इसी के साथ एडिशनल बस भी लगाई गई है. जिससे कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल जाए. इसीलिए मेरठ रीजन से संबंधित सभी रोडवेज बस स्टैंड पर चालक, परिचालकों के साथ मैकेनिक स्टाफ अन्य अधिकारी मुस्तैद हैं. जिससे कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. ऐसे में अगर आप लखनऊ, इटावा, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, बुलंदशहर की तरफ जाना चाहते हैं. तो आपको मेरठ के सोहराब बस स्टैंड से बस मिलेंगी. साथ ही अगर आप दिल्ली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरियाणा, बिजनौर, राजस्थान एवं अन्य स्थान जाना चाहते हैं. तो आपको मेरठ के भैसाली बस स्टैंड से बेस मिलेंगी. जहां मेरठ डिपो एवं अन्य डिपो की संचालित किया जा रहे हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें