hair wash mistakes : बाथरूम की ये गलतियां बना रही है आपके बालों को कमजोर
Last Updated:
What Trigger Hair Fall: बालों के कमजोर होने की कई वजहों में से एक बाथरूम से जुड़ी गलतियां भी शामिल हैं. यदि आप बालों को धोते समय ये 5 चीजें बार-बार दोहरा रहे हैं, तो आपके बाल खतरे में हैं.

बालों की अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, हेयर केयर प्रोडक्ट के साथ ही इसे धोने का सही तरीका भी जरूरी है.आमतौर पर लोग हेयरवॉश को सिर्फ पानी, शैंपू और कंडीशनर लगाने तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन वास्तव में बालों को धोते समय कई बातों को ध्यान रखना जरूरी है.
यदि आप बालों को धोते इन 5 गलतियों को दोहरा रहे हैं, तो आपके बाल बेजान, रूखे, फ्रिजी और जल्दी ऑयली हो सकते हैं. ध्यान रखें जल्दी सुधार आने वाले बढ़े खतरे को रोकने के लिए बहुत जरूरी होते हैं.
बालों को कमजोर करने वाली गलतियां
– बार-बार बाल धोने से उनके प्राकृतिक तेल निकल जाते हैं. इससे बाल सूखे हो जाते हैं और स्कैल्प ज्यादा तेल बनाने लगता है. बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं और आपको फिर से धोने की जरूरत महसूस होती है. कम बार धोना और हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करना स्कैल्प को संतुलित रखता है और बालों को मुलायम बनाता है. ज्यादा धोने से फ्रिज़ और टूटने की समस्या भी बढ़ सकती है, खासकर अगर आप हीट स्टाइलिंग करते हैं या नमी वाले मौसम में रहते हैं.
– गलत शैम्पू बालों को बेजान और रूखा बना सकता है. कुछ शैम्पू सिर्फ साफ करते हैं लेकिन पोषण नहीं देते, जिससे बालों में सूखापन और टूटना बढ़ जाता है. रूखे या डैमेज बालों के लिए नमी देने वाला और बालों को मजबूत बनाने वाला शैम्पू बेहतर परिणाम दे सकता है.
– सीधे शैम्पू कर लेना भी एक आम गलती है. इससे तेल, पसीना, धूल और प्रोडक्ट का जमा हुआ मैल जड़ों में रह जाता है. ऐसे में बालों को धोने से पहल इन्हें अच्छे से चंपी करें. इससे बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, साथ ज्याद नेचुरल ऑयल वॉश में के दौरान ज्यादा नहीं निकलता है.
– जल्दी-जल्दी रिंस करने से प्रोडक्ट बालों में रह जाता है. इससे बाल भारी, चिपचिपे और बेजान लग सकते हैं. अच्छी तरह से धोने से स्कैल्प साफ रहता है और बाल हल्के व फ्रेश महसूस होते हैं.
– कई लोग बाल बहुत ज्यादा ऑयली होने तक इंतजार करते हैं. इससे स्कैल्प बंद और असहज महसूस हो सकता है. ऐसे में हल्के सीरम का उपयोग वॉश के बीच किया जा सकता है. यह ज्यादा धोए बिना जड़ों को ताजगी देता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.