नींबू के पौधे से झड़ रहे फूल? अपनाएं ये देसी उपाय, फलों से लद जाएंगी डालियां, लोग पूछेंगे सीक्रेट

Share to your loved once


होमफोटोकृषि

नींबू के पौधे से झड़ रहे फूल? अपनाएं ये देसी उपाय, फलों से लद जाएंगी डालियां

Last Updated:

नींबू का पौधा लगाने के तीन से चार साल बाद फल आने लगते हैं, लेकिन कई बार पौधों में फूल नहीं आते हैं, जिससे किसान परेशान हो जाते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए लखीमपुर खीरी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप बिसेन बताते हैं कि इसमें लकड़ी की राख मदद कर सकती है. लकड़ी की राख में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं. पोटैशियम पौधों में फूल और फल के विकास के लिए बेहद जरूरी है. इसका उपयोग कैसे करें, आइये जानते हैं.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान अब नींबू की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. नींबू की खेती से अच्छा मुनाफा होता है. गर्मियों में नींबू की डिमांड खूब रहती है. एक बार नींबू का पेड़ लगाने से 8 से 9 साल तक फल मिलता रहता है.

मार्च से लेकर जुलाई का महीना नींबू के पौधे लगाने के लिए अच्छा समय माना जाता है. अगर आप बड़े स्तर पर नींबू की खेती कर रहे हैं तो बरसात का मौसम आते ही खेतों में पौधे लगा सकते हैं. नींबू का पौधा लगाने के बाद तीन से चार साल बाद फल आने लगता है, लेकिन कई बार नींबू के पौधों में फूल नहीं आते हैं, जिससे किसान अक्सर परेशान हो जाते हैं.

मार्च के महीने में गर्मी ने दस्तक दे दी है. इस बार मौसम में जल्दी परिवर्तन देखने को मिला है. दूसरी ओर बाजारों में नींबू की मांग बढ़ गई है. शरबत से लेकर सलाद और ठंडे पेयों में नींबू का प्रयोग किया जाता है. नींबू किसानों के लिए ये मौसम कमाई का बड़ा अवसर है. कई बार नींबू के पेड़ में लगे फूल झड़ जाते हैं. इससे पर्याप्त मात्रा में फल नहीं लग पाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसान कई तरह के कीटनाशक रासायनिक खाद और दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी अक्सर छुटकारा नहीं मिलता. आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से नींबू के पेड़ से फूल गिरने बंद हो जाएंगे.

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप बिसेन बताते हैं कि लकड़ी की राख बहुत उपयोगी है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं. पोटैशियम पौधों में फूल और फल के विकास के लिए बेहद जरूरी  है. यह पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है.

मैग्नीशियम पत्तियों को हरा-भरा रखने और कैल्शियम जड़ों को मजबूत बनाता है और फूलों के गिरने की समस्या को कम करता है. नींबू के पौधे में फूल लगने शुरू हों, उसी समय जड़ के पास दो से तीन इंच मिट्टी हल्के से हटा दें. इसके बाद वहां लकड़ी की राख डालें और फिर ऊपर से थोड़ी मिट्टी डालकर हल्का पानी दे दें. जब फूल आने लगे तो राख पत्तियों पर भी डाल देनी चाहिए, जिससे हानिकारक कीट पत्तियों पर नहीं बैठ पाते हैं. फूल झड़ने बंद हो जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP