नजफगढ़ में पहचान बदलकर रह रहा था कुख्‍यात, अचानक दिल्‍ली पुलिस को लग गई भनक, फिर हुई बड़ी कार्रवाई

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ के खेड़ा गांव से पहचान बदलकर रह रहे कुख्यात रोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया, जो सुल्तानपुरी लूट समेत छह संगीन मामलों में वांछित था.

नजफगढ़ में पहचान बदलकर रह रहा था कुख्‍यात, दिल्‍ली पुलिस को लग गई भनक, फिरZoom

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी और कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा रोहित उर्फ गोलू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी हथियार के दम पर लूट की वारदात में वांछित था और कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है. क्राइम ब्रांच की एनआर-1 टीम, प्रशांत विहार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नजफगढ़ के खेड़ा गांव से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान बदलकर वहां रह रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहित उर्फ गोलू, उम्र 29 साल, मूल रूप से सुल्तानपुरी इलाके का रहने वाला है. उसके खिलाफ साल 2021 में सुल्तानपुरी थाने में लूट का मामला दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता आशीष कुमार 26 अप्रैल 2021 को जलेबी चौक से अपने घर लौट रहे थे. जब वह शनि बाजार रोड स्थित वेलकम बैंड के पास पहुंचे, तभी दो युवकों ने उन्हें चाकू दिखाकर मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए.

इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बाद में अदालत से उसे जमानत मिल गई, लेकिन उसने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया और लगातार कोर्ट में पेश होने से बचता रहा. इसके बाद रोहिणी कोर्ट के एएसजे शिवा जी आनंद की अदालत ने 24 सितंबर 2025 को उसे घोषित अपराधी यानी प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था.

आरोपी की तलाश के लिए इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम में एएसआई प्रदीप, एएसआई पवन, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और कांस्टेबल मनोज शामिल थे. एसीपी अशोक शर्मा की निगरानी में टीम ने लगातार तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं पर काम किया.

जांच के दौरान हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई. 25 फरवरी 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी नजफगढ़ के खेड़ा गांव में छिपकर रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया.

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से ही छह संगीन मामलों में शामिल रहा है. इनमें लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसे शराब की लत है. हाल ही में वह तिलक नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में हाउसकीपर के रूप में काम कर रहा था.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों पर बड़ा संदेश गया है. पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में भी जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से सुल्तानपुरी और आसपास के क्षेत्रों में लूट और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

क्राइम ब्रांच ने साफ किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP