करियर के आखिरी वनडे में ठोका ताबड़तोड़ शतक, भारत के गेंदबाजों को एलिसा हीली ने कूट डाला
Last Updated:
Alyssa Healy century in last odi : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. उन्होंने भारत के खिलाफ होबार्ट में खेलते हुए शानदार शतक जमाया. 79 बॉल पर 18 चौके की मदद से अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में ये बेहतरीन पारी खेली.

एलिसा हीली ने करियर के आखिरी वनडे में जमाया शतक
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला क्रिकेट इतिहास में याद रखा जाएगा. यह मैच ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन कप्तान और विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली के शानदार करियर का आखिरी मुकाबला बनकर रहेगा. 3 मैचों की सीरीज के लगादार दो मैच जीतकर पहले ही इसे अपने नाम कर चुकी कप्तान ने इसे यादगार बना लिया है और आखिरी मुकाबले में जब उतरी तो भारतीय टीम ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर और भी खास बना दिया. उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेलकर अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज कराया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेलेरिव ओवल के मैदान पर खेलने उतरी. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले मुकाबला 6 विकेट से जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट की जीत से साथ सीरीज पर कब्जा पहले ही कर लिया था. आखिरी मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन कप्तान को मैदान पर उतरने से पहले सम्मान दिया. मुकाबला शुरू होने के बाद जैसी बल्लेबाजी इस ओपनर ने दिखाई उसने फैंस को गदगद कर दिया
For the final time in ODI cricket, Alyssa Healy strides to the middle with the bat, accompanied by a guard of honour from India 🙏 pic.twitter.com/GQcKDplzh6