रीवा की ये अनोखी मिठाई, स्वाद में काजू कतली को देती है टक्कर, सीखें बनाने का तरीका
Famous sweets: रीवा अपनी मिठाइयों की मिठास के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक मशहूर है. लेकिन यहां की लौकी से बनी कपूरकंद मिठाई ने मिठाई प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है. त्योहारों के खास मौके पर बनाई जाने वाली ये पारंपरिक मिठाई खाने में जितनी लाजवाब होती है, बनाना उतना ही सरल है. तो इस होली, रीवा की कपूरकंद मिठाई के साथ अपने त्योहार को और भी खास बनाएं और अपने प्रियजनों के साथ मिठास बांटने का आनंद लें. लौकी से बनी कपूरकंद मिठाई स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. कई लोग लौकी की सब्जी काफी बेमन से खाते हैं. ज्यादातर बच्चे भी लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में लौकी में मौजूद ढेरों पौष्टिक तत्व उन्हें नहीं मिल पाते. अगर आपके घर में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं तो बच्चों के लिए खास लौकी का कपूरकंद तैयार कर सकते हैं. लौकी के कपूरकंद में लौकी की सब्जी की तरह ही सारे गुण मौजूद रहते हैं.
