लंदन में बड़े हादसे का शिकार हुए मंज म्यूजिक, अस्पताल में चल रहा सिंगर का इलाज, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Share to your loved once


Last Updated:

संगीत जगत के मशहूर आर्टिस्ट मंज म्यूजिक के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. लंदन में हुए एक सड़क हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जिसकी वजह से उनके आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. इस दुर्घटना के कारण अब वह मुंबई में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपनी परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगे. आरडीबी ग्रुप के पूर्व लीड सिंगर मंज के इस अचानक हादसे से उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

लंदन में बड़े हादसे का शिकार हुए मंज म्यूजिक, अस्पताल में चल रहा सिंगर का इलाजZoom

मुंबई में अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने वाले थे मंज म्यूजिक.

नई दिल्ली. मशहूर ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मंज म्यूजिक के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. लंदन में हुए एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी वजह से उनके सभी वर्क कमिटमेंट्स फिलहाल टाल दिए गए हैं. इस हादसे के चलते अब वह मुंबई में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपनी परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगे. फैंस को उनके धमाकेदार स्टेज शो का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब व इस बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे. फिलहाल हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है.

मंजीत सिंह राल को दुनिया मंज म्यूजिक के नाम से जानती है. वह मशहूर यूके बेस्ड म्यूजिक ग्रुप आरडीबी (रिदम, ढोल, बास) के पूर्व लीड सिंगर रह चुके हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश के मुताबिक, लंदन में उनके साथ एक हादसा हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए. हालांकि, अभी तक उनकी चोट कितनी गंभीर है और यह एक्सीडेंट कैसे हुआ, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. इस हादसे के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि मंज अपनी भारत यात्रा रद्द कर देंगे. वह मुंबई के अवॉर्ड फंक्शन में अपना सुपरहिट गाना ‘स्वैग मेरा देसी’ परफॉर्म करने वाले थे, जिसमें भांगड़ा और अर्बन हिप-हॉप का उनका सिग्नेचर फ्यूजन देखने को मिलता.

मंज ने अपने भाइयों के साथ की करियर की शुरुआत

यूके के ब्रैडफोर्ड में जन्मे मंज ने संगीत सफर की शुरुआत अपने भाइयों कुली (कुलदीप राल) और सुर्ज (सुरजीत सिंह) के साथ मशहूर ग्रुप आरडीबी के जरिए की थी. 2000 के दशक की शुरुआत में इस ग्रुप ने विदेशी धुनों को बॉलीवुड संगीत के साथ जोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और देसी कूल म्यूजिजक स्टाइल को घर-घर में लोकप्रिय कर दिया.

मंज ने खुद का बनाया म्यूजिक लेबल

इस बैंड का सफर स्थानीय गुरुद्वारों में कीर्तन और परफॉर्मेंस से शुरू होकर स्नूप डॉग, टी-पेन और लुडाक्रिस जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ कोलैबोरेशन तक पहुंचा. हालांकि, साल 2012 में बड़े भाई कुली राल के निधन ने इस ग्रुप को गहरा सदमा दिया. इसके बाद साल 2014 में मंज ने अपने सोलो करियर की शुरुआत की और अपना खुद का लेबल म्यूजिक वन ग्लोबल बनाया. बतौर सोलो आर्टिस्ट उन्होंने बॉलीवुड को ‘व्हिसल बजा’ और ‘लाल घाघरा’ जैसे कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं.

टीम ने जारी नहीं किया कोई बयान

फिलहाल सिंगर की टीम की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगना शुरू कर दिया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP