T20 World Cup Semi Final Scenario: भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या वेस्टइंडीज को होगा फायदा, सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा?

Share to your loved once


होमक्रिकेट

भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या वेस्टइंडीज को होगा फायदा

Last Updated:

ICC T20 World Cup Semi Final Scenario: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला दोनों टीम के लिए करो या मरो का है. इस मैच में जिसे जीत मिलेगी वो सेमीफाइनल में जगह बनाएगा. अगर बारिश की वजह से मैच नहीं खेला गया तो फिर भारत खराब नेट रन रेट की वजह से बाहर हो जाएगा.

भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या वेस्टइंडीज को होगा फायदाZoom

भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या वेस्टइंडीज को होगा फायदा, सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा?

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का दिन भारतीय टीम के लिए करो या मरो का है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला उसका आखिरी सुपर 8 मुकाबला तय करेगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम कौन सी होगी. इस मुकाबले को क्वार्टर फाइनल की तरह खेलना होगा. जीते तो अंदर और हारे तो होना पड़ेगा टूर्नामेंट से बाहर. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 2-2 अंक पर है और जीतने वाली टीम 4 अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करेगी. सबकी नजर कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में होने वाले मैच के मौसम पर है. किसी वजह से अगर मुकाबला नहीं हुआ तो नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज आगे बढ़ जाएगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलने वाली तीन टीमों के नाम पक्के हो चुके हैं. आखिरी टीम का फैसला आज भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले के बाद हो जाएगा. इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने जगह बनाई है. श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतने के बाद भी पाकिस्तान नेट रन रेट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए मुकाबला है.

बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो किसे हो होगा फायदा

अभी तक वेस्टइंडीज और भारत के पास दो-दो अंक हैं और अगला मैच दोनों के बीच ही है. यह मैच नॉकआउट जैसा है, यानी जो जीतेगा वही प्ले-ऑफ में आगे जाएगा. नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज की टीम भारत से आगे है, लेकिन अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है तो यह मायने नहीं रखेगा. भारत के चार अंक हो जाएंगे. भारत के लिए एक साधारण जीत ही वेस्टइंडीज से ऊपर जाने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी है.

क्या भारत टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है

अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मैच नहीं हो पाता, तो वेस्टइंडीज पॉजिटिव रन रेट के कारण सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. भारत के लिए समीकरण बहुत आसान है. अगर मैच होता है और उसे वेस्टइंडीज को हराना होगा. जीत दर्ज करने के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. रन रेट की कोई जरूरत नहीं है अगर भारत मैच जीतता है. लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है या वेस्टइंडीज भारत को हरा देता है, तो वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP