Holi Holiday 2026 : होली 3 मार्च को या 4 को? आपके राज्य में कब होगी छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट
Holi Holiday 2026 : रंगों का त्योहार होली खुशियां लेकर आता है. लेकिन इस बार होली कहीं तीन मार्च को मनाई जा रही है और कहीं चार मार्च को. होली ऐसा त्योहार है जिसे पूरे देश में काफी उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है. लोक एक दूसरे को रंग लगाते हैं, फाग गाते हैं और मिठाई खिलाते हैं.
कई राज्य सरकारों और स्कूल-कॉलेजों ने स्थिति साफ कर दिया है कि होली की छुट्टी कब होगी. आइए देखते हैं यूपी, बिहार और एमपी समेत अन्य राज्यों में होली की छुट्टी कब होगी.
उत्तर प्रदेश में तीन दिन का अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के मौके पर तीन दिन के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर 2 से चार मार्च तक बंद रहेंगे.
साथ ही सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि फरवरी का वेतन और पेंशन त्योहार से पहले जारी कर दिया जाए ताकि कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो. प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी 2026, जो शनिवार है, उसे कार्य दिवस रखा गया है. जबकि तीन मार्च को अवकाश रहेगा.
दिल्ली में परीक्षा के चलते अलग व्यवस्था
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकतर स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं. होली के दिन कोई भी परीक्षा नहीं होगी. सीबीएसई ने भी फैसला किया है कि चार मार्च को कोई बोर्ड परीक्षा नहीं रखी जाएगी. ताकि स्टूडेंट्स बिना किसी तनाव के त्योहार मना सकें.
बिहार के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
बिहार शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, राज्या में तीन और चार मार्च को होली का अवकाश रहेगा. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि होली का उत्सव दो दिनों तक अलग-अलग परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है.
किन राज्यों में तीन मार्च को मनाई जाएगी होली
देश के कई राज्यों में होली तीन मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इन राज्यों में उसी दिन स्कूलों के बंद रहने की संभावना है.
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
उत्तराखंड
असम
तेलंगाना
राजस्थान
पश्चिम बंगाल
गोवा
झारखंड
केरल
आंध्र प्रदेश
इन राज्यों में 4 मार्च को मनाई जाएगी होली
कुछ राज्यों में पंचांग और स्थानीय मान्यताओं के आधार पर होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इन क्षेत्रों में उसी दिन स्कलों में अवकाश रहेगा.
गुजरात
मिजोरम
ओडिशा
चंडीगढ़
मणिपुर
अरुणाचल प्रदेश
जम्मू-कश्मीर
उत्तर प्रदेश
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
मेघालय
हिमाचल प्रदेश