एक हेल्दी व्यक्ति को दिन भर में कितनी कप चाय पीनी चाहिए? अधिक पीने से क्या होंगे नुकसान

Share to your loved once


Last Updated:

How much tea a day is good for health: दूध वाली चाय पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. सुबह गर्म चाय की प्याली ना मिले तो ऐसा लगता है जैसे कुछ मिसिंग है. कुछ लोग तो चाय पीने के इतने अधिक शौकीन होते हैं कि वे दिन भर में 5-6 कप पी जाते हैं. लेकिन क्या एक ही दिन में इतनी चाय पीना सेहत के लिए हेल्दी है? जानिए यहां…

एक हेल्दी व्यक्ति को दिन भर में कितनी कप चाय पीनी चाहिए? अधिक पीने के नुकसान?Zoom

दिन भर में कितनी कप चाय पीनी चाहिए?

भारत में चाय लवर्स की कोई कमी नहीं है. सुबह एक कप गरमा गरम चाय की प्याली मिल जाए तो जैसे शरीर में एनर्जी दौड़ जाए. मूड फ्रेश हो जाए. जिन लोगों को दूध वाली चाय पसंद होती है, वे दिन भर में 4-5 कप तो पी ही जाते हैं. चाय की एक घूंट शरीर के अंदर जाते ही लगता है जैसे सारी थकान मिट गई हो. चाय पीने की आदत लगभग हर घर में दिखती है, लेकिन किसी भी चीज की अति शरीर को किसी ना किसी रूप में नुकसान ही पहुंचाती है. यही बात चाय के साथ भी लागू होती है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चाय शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकती है. तो चलिए यहां जानते हैं चाय अधिक पीने से क्या होता है और दिन भर में एक व्यक्ति को कितनी चाय पीनी चाहिए.

दिन भर में कितनी कप चाय पीनी चाहिए?
-विज्ञान के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में दो से तीन कप चाय पर्याप्त मानी जाती है. एक कप चाय में औसतन तीस मिलीग्राम के आसपास कैफीन होता है. अगर आप दिनभर में बहुत ज्यादा चाय पीते हैं तो शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है. जब शरीर में कैफीन जरूरत से ज्यादा पहुंचता है, तो उसका सीधा असर दिमाग और नींद पर पड़ता है. व्यक्ति को बेचैनी, घबराहट और रात में नींद न आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. कई बार हाथ-पैर में हल्का कंपन भी महसूस होने लगता है, जो इस बात का संकेत है कि शरीर पर कैफीन का दबाव बढ़ गया है.

-चाय में टैनिन नाम का तत्व होता है, जो आयरन के अवशोषण में रुकावट डालता है. यदि आप भोजन करने के साथ या तुरंत बाद ही चाय पीते हैं तो शरीर को भोजन से मिलने वाला आयरन पूरी तरह से नहीं मिल पाता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, चाय भोजन से कम से कम एक घंटा पहले या एक घंटा बाद ही पीनी चाहिए.

क्या कहता है आयुर्वेद?

-आयुर्वेद के अनुसार, चाय का स्वभाव गर्म होता है. ज्यादा चाय पीने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है. इससे एसिडिटी, सीने में जलन शुरू हो सकती हैं. खासतौर पर खाली पेट चाय पीना सबसे ज्यादा नुकसानदेह माना गया है. सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने से पाचन अग्नि असंतुलित हो जाती है. इससे मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा सकता है. दिनभर भारीपन या मतली महसूस हो सकती है.

-दूध और चीनी वाली चाय सीमित मात्रा में लें तो नुकसान अधिक नहीं होगा, लेकिन अधिक पीने से वजन बढ़ सकता है. चीनी से शरीर में कैलोरी इनटेक अधिक होता है. दूध वाली चाय बार-बार पीने से शरीर को अनावश्यक फैट मिलता है. इसी वजह से वेट लॉस करने वाले और डायबिटीज पेशेंट को चाय की मात्रा और उसमें मिलाई जाने वाली चीनी दोनों पर खास ध्यान देना चाहिए.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP