‘मैंने ठान लिया है’, सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी बेटे अहान की ‘बॉर्डर 2’, बताई दिल छू लेने वाली वजह

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न तो मना रहे हैं. लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अब तक यह फिल्म देखी ही नहीं है. दरअसल, सुनील शेट्टी ने फिल्म की रिलीज से पहले ही एक बड़ी शर्त रख दी थी. उन्होंने कसम खाई थी कि वह सिनेमाघर जाकर ‘बॉर्डर 2’ तभी देखेंगे, जब यह बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म को रिलीज हुए करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन अपने वादे के पक्के सुनील शेट्टी अभी भी उस 500 करोड़ी माइलस्टोन का इंतजार कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

सुनील ने अब तक नहीं देखी बेटे अहान की 'बॉर्डर 2', बताई वजहZoom

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के करीब पहुंची बॉर्डर 2 फिल्म.

नई दिल्ली. सुनील शेट्टी इन दिनों बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि सुनील शेट्टी ने अब तक अपने बेटे अहान शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर 2 नहीं देखी है. दरअसल, इसके पीछे सुनील की एक बड़ा संकल्प है.

सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ अब तक दुनियाभर में करीब 481.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. सुनील शेट्टी ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि एक पिता के प्यार की खातिर भगवान हमें 500 करोड़ के आंकड़े तक जरूर पहुंचाएंगे. यह महज एक विचार और एक इमोशन था, जिस पर मैं आज भी कायम हूं. सच तो यह है कि मैंने अभी तक इस फिल्म का एक फ्रेम तक नहीं देखा है.’

ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है फिल्म

बताते चलें सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. यह मूवी साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है. इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह अहम किरदारों में नजर आते हैं. अब खबर है कि मेकर्स जल्द ही इसका पार्ट भी लेकर आएंगे. हाल ही में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कंफर्म किया है कि जल्द ही ‘बॉर्डर 3’ पर भी काम शुरू किया जाएगा.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP