कम खर्च, बहुत कम मेहनत और प्लेट में सज जाती सेहत, घर से बाहर अकेले रहने वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी – अंडा भुजिया

Share to your loved once


Last Updated:

Anda Bhujia Easy Recipe: अंडा भुजिया कम समय में बनने वाली, प्रोटीन से भरपूर और सस्ती रेसिपी है, जो अकेले रहने वाले छात्रों या कामकाजी लोगों के लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. फटाफट बनती है, सेहत देती है और इसे बनाने में ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. आज के समय में खासकर वे लड़के-लड़कियां जो पढ़ाई या नौकरी के कारण घर से बाहर रहते हैं, उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है- आज क्या बनाएं? बाहर का खाना रोज-रोज खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता और महंगा भी पड़ता है. ऐसे में अंडा भुजिया एक ऐसा विकल्प है, जो न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है. यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है, प्रोटीन से भरपूर होती है और रोटी या ब्रेड- दोनों के साथ जबरदस्त स्वाद देती है.

बहुत कम सामान में बन जाती है
अंडा भुजिया खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. एक छोटी सी किचन, एक कढ़ाई और कुछ साधारण चीजें- बस इतना ही काफी है. सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें और उसे अच्छी तरह गर्म होने दें. अब इसमें थोड़ा सा तेल डालें. तेल ज्यादा नहीं होना चाहिए, ताकि भुजिया हल्की और सेहतमंद बनी रहे. तेल गर्म होते ही एक हरी मिर्च को बारीक काटकर कढ़ाई में डालें, जिससे हल्का तीखापन और खुशबू आ जाए.

अब बारी है मसाले की
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. प्याज जैसे ही नरम हो जाए, उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें. टमाटर डालते समय थोड़ा सा नमक भी मिला दें, इससे टमाटर जल्दी गलते हैं और मसाला अच्छे से तैयार हो जाता है. प्याज-टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वे अच्छे से मिलकर हल्का सा मसालेदार रूप न ले लें.

इसके बाद बारी आती है अंडों की. आप अपनी जरूरत के अनुसार दो से चार अंडे फोड़कर सीधे कढ़ाई में डाल दें. गैस की आंच धीमी रखें और अंडों को लगातार चलाते रहें, ताकि वे नीचे चिपकें नहीं. धीरे-धीरे अंडा मसाले के साथ मिलकर भुजिया का रूप लेने लगेगा. ध्यान रखें कि अंडा ज्यादा सूखा न हो, हल्का सा नरम रहेगा तो स्वाद और भी अच्छा लगेगा.

कम खर्च, बहुत कम मेहनत और प्लेट में सेहत
जब अंडा पूरी तरह पक जाए, तब ऊपर से बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें. आपकी स्वादिष्ट अंडा भुजिया तैयार है. इसे आप गरम रोटी, पराठा या ब्रेड के साथ खा सकते हैं. यह पेट भी भरती है और शरीर को भरपूर प्रोटीन भी देती है, जो खासकर कामकाजी युवाओं और छात्रों के लिए बेहद जरूरी है. कम समय, कम खर्च और ज्यादा पोषण- अंडा भुजिया सच में बाहर रहने वालों के लिए एक परफेक्ट, सेहतमंद और भरोसेमंद रेसिपी है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP