कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली घी, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान, घर पर ऐसे करें असली की पहचान

Share to your loved once


Last Updated:

How to Identify Real Ghee: होली का त्यौहार करीब आते ही, घी की मांग बढ़ रही है. ऐसे में बाजार में नकली घी धड़ल्ले से बिक रहा है. यह घी न सिर्फ अशु्द्ध होता है बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है. खुद और अपने परिवार को मिलावटी घी के जहर से बचाना चाहते हैं तो इसकी शुद्धता की जांच जरूर करें. आज हम आपको घी की शुद्धता का पता लगाने के कुछ तरीके बताएंगे. (रिपोर्ट: सावन पाटिल/खंडवा)

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली घी, घर पर ऐसे करें असली की पहचानZoom

How to Identify Real Ghee

भारत में घी सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि सेहत, स्वाद और परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है. घर की रसोई से लेकर पूजा-पाठ तक घी का उपयोग हर जगह होता है. लेकिन आजकल बाजार में नकली और मिलावटी घी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जो न सिर्फ लोगों की जेब पर असर डाल रहा है बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार लोग असली समझकर नकली घी खरीद लेते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.
दूध और घी कारोबारी नवनीत अग्रवाल बताते हैं कि असली घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन A, D, E और K2 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद ब्यूट्रिक एसिड पाचन तंत्र को मजबूत करता है, एसिडिटी कम करता है और शरीर को ऊर्जा देता है. लेकिन नकली घी में ये गुण नहीं होते, क्योंकि उसमें वनस्पति तेल या केमिकल मिलाए जाते हैं.
खुशबू से करें पहचान-असली घी की सबसे बड़ी पहचान उसकी प्राकृतिक खुशबू होती है. जब असली घी को गर्म किया जाता है तो इसकी सुगंध पूरे कमरे में फैल जाती है. वहीं नकली घी को गर्म करने पर अजीब या हल्की केमिकल जैसी गंध आती है. अगर घी की खुशबू प्राकृतिक और दूध जैसी लगे तो समझिए घी असली है.
हथेली टेस्ट से पता चल जाएगा सच- थोड़ा सा घी हथेली पर रखकर मसलें. असली घी शरीर के तापमान से तुरंत पिघल जाएगा और इसकी खुशबू आएगी. जबकि नकली घी देर से पिघलता है या हाथों पर चिपचिपा महसूस होता है.इसके अलावा असली देशी घी एक समान दानेदार होता है वहीं मिलावटी घी को हाथों पर मिलाते ही चिपचिहाट और असमान दाने महसूस होते हैं.
रंग और बनावट भी बताते हैं सच्चाई- असली घी का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है. अगर घी बहुत ज्यादा सफेद या अजीब दानेदार दिखे तो उसमें मिलावट हो सकती है. शुद्ध घी की बनावट मुलायम और एक समान होती है.
गर्म करने पर तुरंत पिघलना जरूरी- असली घी को गर्म करने पर यह तुरंत पिघल जाता है और साफ दिखाई देता है. जबकि नकली घी में दाने या परतें रह सकती हैं, जो आसानी से नहीं पिघलती हैं. असली घी को अगर आप गर्म करेंगे तो वह पिघल कर भूरे रंग का हो जाएगा. वहीं मिलावटी घी का रंग पीला नजर आता है.
फ्रिज टेस्ट से भी हो सकती है पहचान- घी को कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें. असली घी एक समान जमता है, जबकि नकली घी अलग-अलग परतों में जम सकता है. यह मिलावट का संकेत होता है.
खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, हमेशा भरोसेमंद ब्रांड या विश्वसनीय डेयरी से ही घी खरीदना चाहिए. साथ ही पैकेट पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India) का लाइसेंस नंबर जरूर देखें. अगर घी की कीमत बहुत कम हो, तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि असली घी की कीमत हमेशा थोड़ी ज्यादा होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि सही पहचान और सावधानी से ही आप नकली घी से बच सकते हैं और अपने परिवार की सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP