जीजू को जाना था बारात, लेकिन लेकर भाग गए साली, ससुराल वाले बोले- दामाद जी कहां हैं?

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक युवती ने अपनी सगी बहन का घर उजाड़ दिया. वहीं 2 बच्चों का पिता और जीजा अपनी सगी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. बाईक से बारात जाने के बजाय जीजा राजेश कुमार दूबे अपनी 16 साल की साली को बाइक पर बिठाकर गायब हो गया.

जीजू को जाना था बारात, लेकिन लेकर भाग गए साली, ससुराल वाले बोले- दामाद जी कहांZoom

साली को लेकर फरार हुआ जीजा.

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक युवती ने अपनी सगी बहन का घर उजाड़ दिया. वहीं 2 बच्चों का पिता और जीजा अपनी सगी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. बाईक से बारात जाने के बजाय जीजा राजेश कुमार दूबे अपनी 16 साल की साली को बाइक पर बिठाकर गायब हो गया. जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरवा गांव  केरहने वाले राजेश दूबे की शादी हुई थी.

दामाद ने नहीं उठाया फोन
बीते 24 फरवरी को राजेश की ससुराल में शादी थी और बारात की तैयारी चल रही थी. सब लोग बारात के लिए निकले. लेकिन राजेश थोड़ी दूर जाकर लौट आया और अपनी साली को लेकर चंपत हो गया. सभी बाराती जब पहुंचे तो राजेश कुमार दुबे की खोजबीन शुरू हुई. लोगों ने फोन किया तो पहले रिसीव ना हुआ फिर स्विच ऑफ हो गया. इधर घर पर साली के भी गायब होने की सूचना मिली.

ससुराल से जा रही बारात के बीच ले भागा साली
अगले दिन जब परिजन वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करके 25 फरवरी को सुबह घर पहुंचे तो परिवार के लोगों ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की को जीजा राजेश कुमार दुबे अपनी बाईक पर लेकर फरार हो गया है. इतना सुनते ही परिजन अपने दामाद राजेश के घर पहुंचे. वहां पर देखा कि उसकी पत्नी और दो बच्चों के अलावा कोई नहीं था. इसके बाद पीड़ित पिता ने अपनी बड़ी बेटी को इस पूरी घटना की जानकारी दी, जिसे सुनते ही बड़ी बेटी भी अवाक रह गई.

घटना के दो दिन बाद परिजन गए पुलिस के पास
2 दिन तक परिवार के लोग लोक लाज के चलते इस पूरी घटना को छुपाए रहे. लेकिन जब लड़की नहीं मिली तो शुक्रवार देर शाम तरबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी जीजा राजेश कुमार दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर दोनों लोगों की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर दी गई है और खोजबीन कर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP