कार वॉश कराने आया युवक, थार से घसीटकर निकाला गया, बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

Share to your loved once


होमताजा खबरक्राइम

कार वॉश कराने आया युवक… थार से घसीटकर निकाला गया, बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

Last Updated:

Attack On Thar Owner In Alwar : अलवर में लियाकत पर राहुल बाउंसर, मोनू मीणा, परमजीत समेत 8 लोगों ने थार कार में हमला किया, लाठी हॉकी से पीटा, चेन और 13 हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी है. घटना दोपहर की बताई जा रही है. घायल युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

कार वॉश कराने आया युवक… थार से घसीटकर निकाला गया, बीच सड़क पर बेरहमी से पीटाZoom

अलवर. अलवर शहर में दिनदहाड़े हुई एक हिंसक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. मामला इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग देखते रह गए लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की. कार वॉश कराने आए एक युवक को उसकी ही गाड़ी से घसीटकर बाहर निकाला गया और फिर सड़क पर बेरहमी से पीटा गया. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

घटना दोपहर की बताई जा रही है. घायल युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. मामला अब पुलिस के पास है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक युवक अपनी थार कार को वॉश कराने अल्कापुरी पुलिया के पास गया था और खुद कार में बैठा हुआ था, तभी अचानक हमला हो गया.

सीसीटीवी में दिखा हमला
घटना का सीसीटीवी फुटेज साफ दिखाता है कि करीब 8 से ज्यादा युवक एक ब्लैक कार और कुछ बाइकों पर वहां पहुंचे. सभी के चेहरे रूमाल से ढके हुए थे. आते ही उन्होंने बिना किसी बातचीत के थार का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद युवक को कार के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया गया.

जब युवक बचने की कोशिश करता दिखा तो उसे कार से बाहर खींच लिया गया. फिर बीच सड़क पर लाठी, डंडों और हॉकी से लगातार हमला किया गया. कुछ हमलावर उसे पकड़कर रखते रहे जबकि बाकी लोग उस पर वार करते रहे. आसपास लोग मौजूद थे लेकिन कोई आगे नहीं आया.

नामजद आरोप और लूट का आरोप
पीड़ित के पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा लियाकत अल्कापुरी इलाके में कार वॉश कराने गया था. तभी वहां राहुल बाउंसर, मोनू मीणा, परमजीत, प्रवीण गुर्जर, बंटी सिंह, जहीर, लोकी सिंह और अनुराग मीणा सहित अन्य लोग पहुंचे. आरोप है कि आते ही इन लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे. लाठी और हॉकी से हमला किया गया जिससे युवक को कई जगह फ्रैक्चर आए हैं. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमलावर युवक के गले से चांदी की चेन और जेब में रखे 13 हजार रुपये भी ले गए. राहुल बाउंसर और मोनू पर यह आरोप भी है कि उन्होंने देशी कट्टा और पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे.

पुलिस जांच में जुटी
मारपीट के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. अलवर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिनदहाड़े इस तरह का हमला और लोगों का तमाशबीन बने रहना कई सवाल छोड़ गया है. अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंचती है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP