कौन हैं Reena Pushkarna जिनकी तारीफों के पुल Israeli PM Netanyahu ने बांधे

Share to your loved once


Last Updated:

Curry Queen Reena Pushkarna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान किसी एक शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई तो वो है रीना पुष्करणा. रीना पुष्करणा एक शानदार सेलीब्रिटी शेफ हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए खाना बनाया. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू रीना पुष्करणा के खानों की मुरीद हैं. आइए उनके हाथ से बने खाने के स्वाद और स्टाइल के बारे में जानिए.

कौन है रीना पुष्करणा जिसने पीएम मोदी के लिए बनाया खाना, नेतान्याहू ने की तारीफZoom

पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम के साथ रीना पुष्करणा. Photo: PTI

Curry Queen Reena Pushkarna : जब कूटनीति की मेज पर भारत और इजरायल के दिग्गज नेता बैठते हैं, तो उनके बीच के संवाद को और भी जायकेदार बनाने का काम करती हैं रीना पुष्करणा. रीना पुष्करणा कोई साधारण शेफ नहीं हैं, बल्कि उन्हें इजरायल में ‘भारतीय जायके की एंबेसडर’ माना जाता है. वह दुनिया भर में करी क्वीन के नाम से जानी जाती है. पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा के दौरान उनके लिए खास तौर पर शाकाहारी भोजन तैयार करने वाली रीना पुष्करणा ने अपनी मेहनत से इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू का भी दिल जीत लिया है. डिनर भाषण में बेंजामिन नेतान्याहू ने दिल खोलकर रीना पुष्करणा की तारीफ की.

पीएम नेतान्याहू ने क्यों की रीना की तारीफ
रीना पुष्करणा वो शेफ हैं जिन्होंने न सिर्फ भारत-इजरायल के रिश्तों में भारतीय जायके से तड़का लगाया है बल्कि विश्व के कई नेताओं के लिए उन्होंने खाना तैयार किया है. इस बार जब पीएम मोदी इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा पर थे तब उनके लिए रीना ने ही पूरे मैन्यू तैयार किया था. जब दोनों देशों के पीएम ने आधाकारिक भोज में हिस्सा लिया तब इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने रीना पुष्करणा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रीना पुष्करणा ही वो शख्स हैं जिनकी बदौलत हमारा पहला डेट कामयाब हुआ था. उन्होंने कहा कि रीना के बनाए व्यंजनों का स्वाद दिल में उतरता है और आज के शानदार भोज में जिस गर्मजोशी से उन्होंने स्वाद का तड़का लगाया उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी.

पीएम मोदी के लिए तैयार किया गया ‘रॉयल मेन्यू’

1. स्टार्टर्स :

  1. हल्दी और अदरक का सूप: हालांकि इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकपीएम मोदी को अदरक और हल्दी का स्वाद बेहद पसंद है, इसलिए इसकी शुरुआत एक हेल्दी इम्युनिटी-बूस्टर सूप से हुई.
  2. खिचड़ी का ‘फ्यूजन’: रीना ने खिचड़ी को एक नए अंदाज में पेश किया था, जिसे पीएम मोदी का पसंदीदा व्यंजन माना जाता है.

2. मुख्य भोजन :

  1. कढ़ी-पकौड़ा: गुजराती जायके को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर कढ़ी तैयार की गई थी.
  2. दाल तड़का और बासमती चावल: सादे लेकिन बेहतरीन मसालों के साथ तड़का दाल.
  3. भरवां भिंडी और आलू-गोभी: भारतीय घरों का पारंपरिक स्वाद, जिसे इजरायली पीएम नेतान्याहू ने भी बड़े चाव से खाया.
  4. पनीर टिक्का: इजरायली ताजे पनीर (चेनार) का उपयोग करके बनाया गया ग्रिल्ड पनीर टिक्का.

3. ब्रेड :

  1. तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा और छोटे आकार के कुलचे.

4. डेजर्ट :

  1. केसरिया खीर: इलायची और केसर के स्वाद वाली गाढ़ी खीर.
  2. ताजे फल और सोरबे : इजरायल के मशहूर ताजे खट्टे-मीठे फलों का एक प्लैटर.

मेन्यू की 3 खास बातें :

  1. मसालों का तालमेल: रीना पुष्करणा ने विशेष रूप से भारत से मंगवाए गए मसाले और इजरायल के स्थानीय जैतून के तेलका मिश्रण तैयार किया था ताकि खाना हल्का और सुपाच्य रहे.
  2. नेतान्याहू का प्यार: बेंजामिन नेतान्याहू को रीना के हाथ की ‘मछली’ बहुत पसंद है, लेकिन पीएम मोदी के सम्मान में पूरा डिनर टेबल शाकाहारी रखा गया था.
  3. पर्सनलाइज्ड टच: रीना ने हर डिश को बनाने से पहले पीएम मोदी की पसंद-नापसंद और उनके उपवास के नियमों का भी ख्याल रखा था.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP