‘हम 5 साल नहीं, शताब्दियों के हिसाब से चलते हैं’, रुबिका लियाकत से बोले सुनील आंबेकर, क्या है संघ का प्लान?

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘हम 5 साल नहीं, शताब्दियों के हिसाब से चलते’, क्या है RSS का लॉन्ग-टर्म प्लान?

Last Updated:

News18 Rising Bharat Summit 2026: न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2026 में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने युवाओं और राष्ट्र निर्माण पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि आज का युवा बेहद ऊर्जावान और एस्पिरेशनल है, जिसके लिए संघ एक सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की तरह काम कर रहा है. आंबेकर ने स्पष्ट किया कि ‘भारत माता की जय’ किसी पर थोपा नहीं गया है, बल्कि यह संवाद की एक 100 साल लंबी ऑर्गेनिक प्रक्रिया का परिणाम है.

'हम 5 साल नहीं, शताब्दियों के हिसाब से चलते', क्या है RSS का लॉन्ग-टर्म प्लान?Zoom

आरएसएस के सुनील आंबेडकर से News18 इंडिया रुबिका लियाकत के सवाल-जवाब.

नई दिल्ली: न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2026 में ‘स्ट्रेंथ विदइन’ थीम के साथ देश की बदलती तस्वीर पर चर्चा हुई. इस दौरान आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने युवाओं और संघ के तालमेल पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आज का युवा एस्पिरेशनल है और संघ उसके लिए सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की तरह काम करता है. रुबिका लियाकत के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ किया कि ‘भारत माता की जय’ किसी पर थोपी नहीं जाती, बल्कि ये आज के युवाओं के दिल से आती है. इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. पूरा मंच भारत की आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने रखने के लिए तैयार है. यह आयोजन भारत के भविष्य के निर्माण में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रहा है, जहां देश की प्रगति का सटीक खाका तैयार किया जा रहा है.

क्या आरएसएस युवाओं की पसंद बन गया है?

सुनील आंबेकर का मानना है कि संघ आज के एस्पिरेशनल भारत की असली आवाज है. उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में मौजूद लोग आज संघ से इसलिए जुड़ रहे हैं, क्योंकि उनकी आकांक्षाएं राष्ट्र निर्माण से गहराई से जुड़ी हैं. आज का युवा खुद को और अपने देश को तेजी से आगे देखना चाहता है. उनके लिए वंदे मातरम का नारा गर्व का विषय है, न कि किसी विवाद का मुद्दा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP