क्या अब टी20 वर्ल्ड कप में टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? पिता के निधन के बाद पहुंचे घर, BCCI ने दिया अपडेट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्या अब T20 वर्ल्ड कप में टीम से जुड़ेंगे रिंकू? पिता के निधन के बाद पहुंचे घर

Last Updated:

BCCI Update on Rinku Singh: बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के महत्वपूर्ण टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. 27 फरवरी की सुबह रिंकू सिंह के पिता का कैंसर के चलते निधन हो गया, जिसके बाद वह घर लौट गए.

क्या अब T20 वर्ल्ड कप में टीम से जुड़ेंगे रिंकू? पिता के निधन के बाद पहुंचे घरZoom

क्या रिंकू सिंह टीम से जुड़ेंगे?

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पिता के निधन के बाद घर लौट चुके हैं. 27 फरवरी की सुबह उनके पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन हो गया. रिंकू के पिता पिछले कुछ दिनों से पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. हॉस्पिटल के PRO ने बताया कि उनकी तबीयत में लगातार गिरावट आने के बाद आज तड़के उनका निधन हो गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. इस दुख की घड़ी में रिंकू सिंह टीम से कब जुड़ेंगे, यह एक बड़ा सवाल है. सैकिया ने अपडेट देते हुए कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे.

सैकिया ने कहा, ‘मैं इस मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था.’ सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि रिंकू से जुड़ी कोई भी अपडेट जल्द दी जाएगी. रिंकू बचे टी20 वर्ल्ड टूर्नामेंट के दौरान टीम से जुड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है.

क्या रिंकू सिंह टीम से जुड़ेंगे?

रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सीएसके प्रबंधन की तरफ से भी शोक संवेदना जताई गई है. रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई से सुबह 5 बजे निकल गए थे.

कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू के पिता
रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे. मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. रिंकू सिंह के पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP