होली से पहले पकड़ी Haldiram की 112 किलो मिलावटी-एक्सपायर्ड मिठाइयां, सोनपापड़ी-राजभोग को मौके पर नष्ट किया

Share to your loved once


Last Updated:

Holi Lucknow News : छापेमारी में हल्‍दीराम की मिलावटी और एक्‍सपायर्ड मिठाइयां बरामद होने के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. यहां तक की सोनपापड़ी और राजभोग को तो मौके पर ही नष्‍ट करना पड़ा. होली से पहले ये बड़ी कार्रवाई काफी मायने रखती है.

होली से पहले पकड़ी गई Haldiram की 112 किलो मिलावटी और एक्सपायर्ड मिठाइयांZoom

जुल्लागंज स्थित हल्दीराम स्टोरेज वेयरहाउस पर छापेमारी.

लखनऊ : नवाबों के शहर लखनऊ में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां मिलावट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों पर कड़ा एक्‍शन लिया गया है. इस दौरान यहां एक स्टोरेज वेयरहाउस पर छापेमारी की गई तो इस दौरान 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड मिठाई बरामद की गईं. यहां तक की टीम ने मौके पर ही एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग को नष्ट कर दिया. हैं ना चौंकाने वाली बात? जी, लेकिन बात और बड़ी है.. क्‍योंकि ये मिठाइयां कहीं और नहीं, बल्कि फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम (Haldiram) के यहां पाई गईं.

वहीं, अधिकारियों ने छापेमारी में असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने भी जांच के लिए सील किए हैं. पूरे शहर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 10,415 किलो मसाले और खोया भी सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 55.91 लाख रुपये आंकी गई है.

ऐशबाग कोल्ड स्टोरेज पर भी कार्रवाई
ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज से 8,499 किलो काली मिर्च और 378 किलो खोया जब्त किया गया. सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं.

महानगर इलाके के ग्लोब कैफे से पनीर और गुजिया के सैंपल लिए गए, जबकि 112 किलो खाद्य सामग्री (करीब 45 हजार रुपये मूल्य) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP