ऐश्वर्या वेल पैड -8 का सट डाउन, जल्द ही रोक लिया जाएगा तेल का खेतों में बहाव
Last Updated:
Barmer crude oil leakage LIVE updates: केयर्न वेदांता के तेल क्षेत्र में हुए क्रूड ऑयल रिसाव मामले में कंपनी ने लीकेज के संभावित स्रोत की पहचान कर ली है. ऐश्वर्या वेल पैड-8 को एहतियातन शटडाउन कर दिया गया है. इस शटडाउन के चलते यहां से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन बंद रहेगी, जिससे अगले कुछ घंटों में तेल का रिसाव थमने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि काऊखेड़ा स्थित ऐश्वर्या वेल पैड-8 से प्रतिदिन करीब 5000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है.

बाड़मेर: केयर्न वेदांता क्रूड ऑयल रिसाव मामले में लीकेज सोर्स का पता चल गया है. ऐश्वर्या वेल पैड -8 का सट डाउन लिया गया है. सट डाउन लेने से यहां आने वाली पाइप लाइन बंद होगी. ऐसे में अगले कुछ घंटों में रिसाव बंद हो जाएगा. सट डाउन से क्रूड ऑयल उत्पादन पर पड़ेगा असर. ऐश्वर्या वेल पैड आठ काउखेड़ा में होता है 5000 बैरल तेल उत्पादन. ऐसे में रिसाव के कारण लेना पड़ा सट डाउन.
ऐश्वर्या वेल पैड से जुड़े तेल के कुएं. अब एक-एक कर वापस कुओं को करेंगे शुरू. उसके बाद पता चलेगा कि कौनसी पाइप लाइन में लीकेज है. केयर्न वेदांता के अधिकारियों ने दी जानकारी.
कंपनी की तकनीकी टीम की ओर से अधिकारी नहीं लगा पाए लीकेज का पता. अब देशी अंदाज में एक-एक पाइप लाइन से खोजेंगे लीकेज. लेकिन फिलहाल सट डाउन से रिसाव होगा बंद. पांच दिन बाद भी केयर्न वेदांता नहीं लगा पाई लीकेज का पता.
इससे पहले गुरुवार को कंपनी ने लीकेज की जगह को टीनशेड से कवरअप किया था. वहीं किसान के खेत को भी लॉक किया गया था. कंपनी के सुरक्षा गार्ड लगाकर खेत को लगाया ताला. लगातार भूकंप और ब्लास्ट से किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. लेकिन अभी तक किसी तरह का नहीं मिला मुआवजा.
सोमवार से क्रूड ऑयल का हो रहा लीकेज
बता दें कि बाड़मेर जिले के नागाणा काऊ का खेड़ा इलाके में तेल उत्खनन क्षेत्र के पास उस हड़कंप मच गया. यहां एक एक किसान के खेत से अचानक जमीन फटकर फव्वारे के फोर्स के साथ क्रूड ऑयल जैसी धारा फूटने लगी. इस इलाके में संचालित तेल कंपनी केयर्न वेदांताके वेल पैड संख्या 8 के निकट हुई. इस घटना से किसानों की सैंकड़ो बीघा जमीन बर्बाद हो गए हैं. तेल के बहाव के चलते खेत खेती के लिए नहीं बचे हैं. किसान जल्द से जल्द इसे रोकने और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें