पीएम मोदी के स्वागत में इजरायलियों ने गाया 29 साल पुराना बॉलीवुड का हिट गाना, सुनकर हर भारतीय को होता है गर्व

Share to your loved once


 

arw img

इजरायल की धरती पर उस वक्त भावनाओं का खास नजारा देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में वहां के कलाकारों ने बॉलीवुड का 29 साल पुराना सुपरहिट गीत ‘आई लव माय इंडिया’ पेश किया. खास बात यह रही कि यह प्रस्तुति दिव्यांग इजरायली कलाकारों ने दी, जिन्होंने फिल्म परदेस के इस लोकप्रिय गीत पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में यह देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत भारतीयों के दिलों में खास जगह रखता है. इजरायली कलाकारों द्वारा हिंदी गाने के बोलों को पूरी भावना के साथ गाया जाना भारत-इजरायल मित्रता की मजबूत होती डोर का प्रतीक बना.यह पल वहां मौजूद हर भारतीय के लिए गर्व और भावुकता से भरा रहा, जब विदेशी धरती पर ‘आई लव माय इंडिया’ की गूंज सुनाई दी. ‘आई लव माय इंडिया’ गाने को हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण ने अपनी आवाज दी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP