Holi special dum aloo recipe | Easy dum aloo recipe at home | Dum aloo with puri kachori

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

इस होली बनाएं खास दम आलू, पूरी के साथ मिलेगा ऐसा स्वाद कि सब पूछेंगे रेसिपी!

Last Updated:

Holi Special Dum Aloo Recipe: होली के मौके पर स्वादिष्ट व्यंजन हर घर की खास पहचान होते हैं. अगर आप पूरी या कचौड़ी के साथ कुछ खास परोसना चाहते हैं तो दम आलू एक बेहतरीन विकल्प है. उबले छोटे आलू, टमाटर-प्याज की गाढ़ी ग्रेवी और खुशबूदार मसालों के साथ तैयार यह सब्जी त्योहार के स्वाद को खास बना देती है. इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. होली पार्टी या पारिवारिक भोजन के लिए यह रेसिपी परफेक्ट है.

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, स्वादिष्ट पकवानों का भी होता है. इस दिन जब घर में मेहमान आते हैं तो हम मिठाइयों के साथ पूरी और कचौड़ी भी परोसते हैं. ऐसे में अगर हम होल के त्योहार पर कुछ खास और लाजवाब बनाना चाहते हैं, तो दम आलू एक बेहतरीन विकल्प है. छोटे-छोटे आलू मसालेदार और मलाईदार ग्रेवी में पककर इतना शानदार स्वाद देते हैं कि हर कोई आपकी तारीफ करने लगेगा.

दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे आकार के आलू लें. फिर इन्हे अच्छी तरह धोकर कुकर में उबाल लें. उबलने के बाद आलूओं को ठंडा करें और उनके छिलके उतार लें. अब चाकू या कांटे की मदद से आलू में हल्के-हल्के छेद कर दें, ताकि मसाले अंदर तक भर जाएं. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें और आलू को धीमी आंच पर सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक तल लें. तलने से आलू का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

अब ग्रेवी तैयार करने के लिए दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता और एक चुटकी हींग डालें. जब मसालों से खुशबू आने लगे तो प्याज का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालें. मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न दिखने लगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें. साथ ही काजू का पेस्ट मिलाएं, जिससे ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी. आंच धीमी रखें और फेंटा हुआ दही थोड़ा-थोड़ा डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं.

अब तले हुए आलू ग्रेवी में डालें. स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी मिलाएं. ऊपर से कसूरी मेथी डालकर ढक दें और लगभग 20 मिनट धीमी आंच पर पकने दें. आखिर में गरम मसाला, थोड़ा क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं गरमा-गरम दम आलू को पूरी या कचौड़ी के साथ परोसें और इस होली मेहमानों का दिल जीत लें दम आलू खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP