इनका फेमिली बिजनेस है ‘काला धंधा’, पुलिस को लग गई इनकी भनक, ₹6 करोड़ के माल के साथ पहुंचे जेल

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में इमरान उर्फ शेर खान 1.022 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, परिवार संगठित ड्रग्स तस्करी में शामिल, पुलिस ने 6 करोड़ के माल के साथ जेल भेजा.

इनका फेमिली बिजनेस है 'काला धंधा', पुलिस ने ₹6 करोड़ के माल के साथ भेजा जेलZoom

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जहां नशे का कारोबार कथित तौर पर परिवार का ‘काला धंधा’ बन चुका था. पुलिस ने ट्रांस-यमुना इलाके से 1.022 किलो हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी 2026 को शाहदरा इलाके में सक्रिय ड्रग सप्लायरों की सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ की टीम को तैनात किया गया था. टीम दिलशाद गार्डन के एच-पॉकेट स्थित सेंट्रल पार्क के पास निगरानी कर रही थी. इसी दौरान एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और अचानक भागने की कोशिश करने लगा.

शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. आरोपी की पहचान इमरान उर्फ शेर खान (23 वर्ष), निवासी दिलशाद गार्डन के रूप में हुई. स्कूटी के हैंडल पर लटके पॉलीथिन बैग की जांच करने पर उसमें दो पैकेट मिले, जिनमें संदिग्ध पाउडर भरा हुआ था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हेरोइन है और वह इसे सप्लाई करने जा रहा था.

फील्ड टेस्टिंग किट से जांच के बाद पदार्थ हेरोइन निकला. एक पैकेट का वजन 282 ग्राम और दूसरे का 740 ग्राम पाया गया. कुल 1.022 किलो हेरोइन बरामद हुई, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल क्वांटिटी में आती है. पुलिस ने ड्रग्स, स्कूटी, मोबाइल फोन और सोने की चेन को जब्त कर लिया. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. पूछताछ में पता चला कि आरोपी का पूरा परिवार लंबे समय से ड्रग्स तस्करी से जुड़ा रहा है. उसकी मां पर एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं और उसे पहले ही दिल्ली से बाहर किया जा चुका है. पिता पर भी ड्रग्स का केस दर्ज है, जबकि बड़ा भाई फिलहाल जेल में बंद है. पुलिस का मानना है कि परिवार के कई सदस्य मिलकर ट्रांस-यमुना इलाके में संगठित तरीके से नशे का नेटवर्क चला रहे थे.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हेरोइन दिल्ली के रघुवीर नगर से लेकर आया था और इसे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में सप्लाई करना था. सप्लाई चेन के सोर्स और रिसीवर की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा. इस कार्रवाई को दिल्ली और यूपी के बीच सक्रिय ड्रग सप्लाई चैन पर बड़ी चोट माना जा रहा है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP