सोशल मीडिया ने बनाया अपनों को बेगाना, 13 साल की बच्ची ने छोड़ा अपना घर, दिल्ली पुलिस ने लौटाईं परिवार की खुशियां
Last Updated:
दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दो लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद कर परिवारों से मिलाया दिया है. दिल्ली पुलिस की इस कोशिश से दोनों परिवारों की खुशियां एक बार फिर लोट आईं हैं.

क्राइम न्यूज. दिल्ली में दो परिवारों के लिए पिछले कुछ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं थे. घर से अचानक लापता हुए दो नाबालिग बच्चों की तलाश में परिजन हर दिन उम्मीद और डर के बीच जी रहे थे. दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मेहनत रंग लाई और दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिवारों से मिला दिया गया. बच्चों के घर लौटते ही परिवारों की आंखों में राहत और खुशी के आंसू साफ दिखाई दिए.
पहला मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 24 नवंबर 2025 को 13 साल की एक लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामला संवेदनशील होने के कारण इसे तुरंत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपा गया. एसीपी सुरेश कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एसआई विशाल गुप्ता और हेड कांस्टेबल अमित की टीम ने लगातार जांच शुरू की. टीम ने परिवार से जानकारी जुटाई, स्थानीय स्तर पर पूछताछ की और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया.
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्ची को पहाड़गंज इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया. जांच में पता चला कि बच्ची को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने को लेकर घर में डांट पड़ी थी, जिसके बाद वह गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी. पुलिस ने बच्ची को समझाकर सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया.
घरवालों के लिए दोस्ती बनी आफत
दूसरा मामला रन्होला थाना क्षेत्र का है, जहां 24 फरवरी 2026 को 16 वर्षीय लड़के के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई. एसीपी सुरेश कुमार के निर्देशन में इंस्पेक्टर मनोज दहिया, हेड कांस्टेबल अजीत और कांस्टेबल अशोक कुमार की टीम ने तुरंत जांच शुरू की. पुलिस ने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी जुटाई और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर लड़के को श्याम विहार इलाके से खोज निकाला.
पूछताछ में सामने आया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का ट्यूशन के बाद अपने एक स्कूल मित्र के घर चला गया था और वहीं रुक गया था. आर्थिक रूप से साधारण परिवार से जुड़े इस बच्चे के सुरक्षित मिलने से माता-पिता ने राहत की सांस ली.
दिल्ली पुलिस ने दोनों बच्चों को संबंधित थानों के जांच अधिकारियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सौंप दिया है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें