सुषमा मैडम झोले में नोटिस रखा है….यै मैसेज कर कहां लापता हो गया बीएलओ
Last Updated:
दिलीप की बेटी के मुताबिक, सोमवार सुबह बीएलओ वीरेंद्र ने फोन कर दिलीप को बुलाया था. जिसके बाद दिलीप सिंह घर से पैदल निकले थे. फिर वह वापस नहीं लौटे. व्हाट्सएप ग्रुप पर दिलीप के मोबाइल से मैसेज आया. इसमें लिखा था ‘सुषमा मैडम सुपरवाइजर साहब, भाग संख्या 191 बीएलओ दिलीप सिंह शिक्षामित्र एसआईआर का कार्य छोड़कर जा रहा हूं, मेरे नोटिस फॉर्म मेरे बाइक के झोले में है जो घर पर खड़ी है ,जरूरी समझना तो ले लेना, गुड बाय”

बीएलओ की पत्नी और परिजन की तस्वीर.
लखनऊ: एसआईआर के काम में लगे बीएलओ दिलीप सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है. जानकीपुरम विस्तार निवासी दिलीप सिंह सोमवार सुबह से लापता है. देर शाम बीएलओ के व्हाट्सएप ग्रुप पर दिलीप सिंह के मोबाइल से मैसेज आया है. मैसेज में एसडीएम बीकेटी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. शिक्षामित्र दिलीप सिंह जानकीपुरम विस्तार में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं.
11वीं में पढ़ने वाली दिलीप की बेटी के मुताबिक, सोमवार सुबह बीएलओ वीरेंद्र ने फोन कर दिलीप को बुलाया था. जिसके बाद दिलीप सिंह घर से पैदल निकले थे. काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी ने फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. कुछ देर बाद दिलीप का मोबाइल भी बंद हो गया. साथी बीएलओ से भी पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली. दिलीप के मोबाइल की आखिरी लोकेशन जुग्गौर इलाके में मिली है.
शाम 5:40 पर बीएलओ के व्हाट्सएप ग्रुप पर दिलीप के मोबाइल से मैसेज आया. इसमें लिखा था ‘सुषमा मैडम सुपरवाइजर साहब, भाग संख्या 191 बीएलओ दिलीप सिंह शिक्षामित्र एसआईआर का कार्य छोड़कर जा रहा हूं, मेरे नोटिस फॉर्म मेरे बाइक के झोले में है जो घर पर खड़ी है, जरूरी समझना तो ले लेना, गुड बाय” सुषमा सिंह ने ग्रुप में पूछा कि वह कहां है. 5:54 पर फिर दिलीप सिंह के नंबर से मैसेज आया “हां ,मैं एक बात कहना भूल गया अपने एसडीएम बीकेटी से कह दो जाकर नौकरी ले लें,जो बार-बार दबाव बनाने के लिए कहते हैं कि नौकरी ले लूंगा, सिस्टम पर शिक्षामित्र कुर्बान”. मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच में थाना बीकेटी पुलिस जुटी हुई है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें