Tamatar Chutney Recipe: पराठा-रोटी का बेस्ट साथी है टमाटर की ये चटनी, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपी
Last Updated:
Tamatar Chutney Recipe: वैसे तो आपने घर पर बनी टमाटर की चटनी तो खूब खाई होगी. ऐसे में आज हम आपको जमशेदपुर स्टाइल में टमाटर की चटनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे. यह चटनी सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
जमशेदपुर: वैसे तो घर में बनने वाली टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी भारतीय रसोई की ऐसी रेसिपी है, जो कम सामग्री में भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. यह चटनी पराठा, पूरी, दाल-चावल या सादा रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता. इसे खाने के बाद लोग तारीफ भी करते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
जानें टमाटर की रेसिपी
टमाटर की चटनी के लिए सबसे पहले सामग्री की तैयारी कर लें. इसके लिए 4-5 पके हुए लाल टमाटर, 2 चम्मच सरसों या रिफाइंड तेल, 1 चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 से 2 चम्मच गुड़ (स्वाद के अनुसार), 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और चाहें तो थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर ले सकते हैं. टमाटरों को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें, ताकि पकने पर वे जल्दी गल जाए.
अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डालें. जहां तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे और खुशबू आने लगे, समझ जाएं कि तड़का तैयार है. अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें और हल्का सा चलाएं. इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें. नमक डालने से टमाटर जल्दी गलते हैं और अपना रस छोड़ते हैं, जिससे चटनी का बेस अच्छी तरह तैयार हो जाती है.
धीमी आंच में बनाएं चटनी
अब कढ़ाई को ढक दें और मध्यम आंच पर टमाटरों को पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि टमाटर नीचे न लगे. कुछ ही मिनटों में टमाटर नरम होकर अच्छे से गल जाएंगे और उनका पानी थोड़ा सूखने लगेगा. जब टमाटर पूरी तरह से सीज जाए और तेल अलग-अलग दिखने लगे, तब गैस की आंच धीमी कर दें.
अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. भुने जीरे की खुशबू चटनी के स्वाद को खास बना देती है. इसके बाद गुड़ डाले. गुड़ डालते ही चटनी में हल्की मिठास आ जाती है, जो टमाटर की खटास के साथ मिलकर खट्टी-मीठी का परफेक्ट स्वाद देती है. गुड़ डालने के बाद चटनी को 2-3 मिनट और पकाएं, ताकि गुड़ अच्छे से घुल जाए. अंत में चटनी को हल्का मैश कर लें. अगर आप स्मूद टेक्सचर चाहते हैं. गैस बंद करें और चटनी को ठंडा होने दें. आपकी घर की बनी स्वादिष्ट टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है. यह चटनी ताजगी और देसी स्वाद से भरपूर होती है, जिसे आप किसी भी भोजन के साथ आनंद लेकर खा सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें