टी20 वर्ल्ड कप से आज बाहर हो जाएगी एक और टीम, श्रीलंका के बाद किसका टूटेगा खिताब का सपना?

Share to your loved once


होमक्रिकेट

T20 WC से आज बाहर हो जाएगी एक और टीम, श्रीलंका के बाद किसका टूटेगा सपना?

Last Updated:

India vs Zimbabwe losing side will eliminated from t20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज चार मुकाबले खेले जाने हैं. ये सभी मुकाबले ग्रुप-1 में खेले जाएंगे, जिसमें भारतीय टीम है. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है, जबकि दूसरे मैच में भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होनी है. दिन के दूसरे मुकाबले की हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

T20 WC से आज बाहर हो जाएगी एक और टीम, श्रीलंका के बाद किसका टूटेगा सपना?Zoom

टी20 वर्ल्ड कप से एक और टीम हो जाएगी बाहर.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. जैसे-जैसे सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, सेमीफाइनल की रेस भी रोमांचक होती जा रही है. इंग्लैंड ने टॉप-4 में जगह पक्की कर ली है. वहीं, बीती रात ग्रुप-2 के सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हरा दिया. इस हार के साथ ही सह मेजबान टीम श्रीलंका का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया. श्रीलंका की यह लगातार दूसरे सुपर-8 में हार थी, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी संभावनाएं खत्म हो गईं. अब नॉकआउट मुकाबलों के लिए 6 टीमों के बीच जंग है. श्रीलंका के बाद आज एक और टीम का टूर्नामेंट से सफर खत्म हो जाएगा. चलिए बताते हैं कौन वो टीम है, जो आधिकारिक तौर पर खिताब जीतने की दौड़ से बाहर हो जाएगी.

आज मैदान में उतरेंगी चार टीमें
आज सुपर-8 के दो मुकाबले खेले जाने हैं. ये दोनों ही मैच ग्रुप-1 में होंगे. यानी ग्रुप-1 की सभी टीमें आज एक्शन में होंगी. दिन का मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि शाम के मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे की टक्कर है. वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से आमने-सामने होंगी. वहीं, भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चारों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी है.

टी20 वर्ल्ड कप से एक और टीम हो जाएगी बाहर.

ऐसी है ग्रुप-1 की अंकतालिका
ग्रुप-1 की अंकतालिका पर नजर डालें तो चारों टीमों ने अपना एक-एक सुपर 8 मैच खेल लिया है. वेस्टइंडीज दो अंक और सबसे बेहतर रनरेट (+5.350) के साथ नंबर-1 पर बनी हुई है. उसने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया था. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसके भी दो अंक हैं. साउथ अफ्रीका का रनरेट +3.800 है. भारत को 76 रन से शिकस्त देकर साउथ अफ्रीका ने महत्वपूर्ण दो अंक हासिल किए. भारत और जिम्बाब्वे को टीमें अपना-अपना पहला सुपर 8 मैच हारकर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. दोनों का खाता नहीं खुला है. बड़ी हार से दोनों टीमों के रनरेट भी भारी नुकसान हुआ है. भारत का रनरेट -3.800 है, जबकि जिम्बाब्वे का रनरेट -5.350 है.

श्रीलंका के बाद कौन होगा बाहर?
शाम के मुकाबले पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. यह मुकाबला गंवाने वाली टीम की सुपर-8 में लगातार दूसरी हार होगी, जिससे बचा मुकाबला जीतकर भी टीम अधिकतम दो अंक तक ही पहुंच पाएगी और दो अंक सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे. हालांकि, टीम इंडिया और फैंस अपने मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ करेंगे, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज ने मैच अपने नाम कर लिया तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद ही मुश्किल हो जाएगा.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP