एआई समिट केसः 20 घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद 3 आरोपियों को लेकर निकली दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस से जमकर हुआ टकराव
AI समिट केसः 20 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, 3 आरोपियों को लेकर निकली दिल्ली पुलिस
Last Updated:
शिमला में एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने सौरभ सिंह, अरबाज़ ख़ान और सिद्धार्थ अवधूत को गिरफ्तार किया, हिमाचल पुलिस से टकराव के बाद ट्रांजिट रिमांड मिला.

. एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोपी तीन यूथ वर्करों की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल प्रदेश में खूब हंगामा हुआ.
शिमला. एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोपी तीन यूथ वर्करों की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल प्रदेश में खूब हंगामा हुआ. करीब 20 घंटे चले इस ड्रामे का अंत गुरुवार सुबह छह बजे हुए. इस पूरे विवाद में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस आमने सामने रही. दोनों राज्यों की पुलिस में जमकर तकरार देखने को मिली. आखिरकार दिल्ली पुलिस को प्रदेश पुलिस के सामने झुकना पड़ा और फिर पूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें लेकर पुलिस दिल्ली चली गई.
दरअसल, बुधवार को दिल्ली पुलिस के 20 जवानों की टीम ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के चिरगांव में दस्तक दी. यहां पर एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन में शामिल तीन यूथ कांग्रेस के वर्करों को पुलिस ने अरेस्ट किया और वापस दिल्ली ले जा रही थी. इस दौरान सोलन के धर्मपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों की टीम को हिरासत में ले लिया और कहा कि तीन वर्करों को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है. शिमला पुलिस पुलिस तीनों आरोपियों और दिल्ली पुलिस के जवानों को लेकर चक्कर जिला अदातल पहुंची औऱ यहां पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. हालांकि, जज ने सभी को गुरुवार को पूरी कार्रवाई की डिटेल के लिए आने के लिए कहा और 24 घंटे का समय दिया.
दिल्ली पुलिस के जवान तीनों आरोपियों को लेकर फिर से दिल्ली के लिए निकले, लेकिन शिमला के शोघी बैरियर पर पुलिस ने सभी को फिर से रोक लिया और यहां पर जमकर ड्रामा देखने को मिला.दोनों राज्यों की पुलिस के बीच इस दौरान काफी बहसबाजी होती रही. करीब दो घंटे तक टकराव के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस को फिर से शिमला लौटना पड़ा और शिमला के डीडीयू अस्पताल में तीनों आरोपियों को मेडिकल करवाया गया. बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और जहां से अदालत ने तीनो आरोपियों को ट्रांजिस रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.
दिल्ली पुलिस को हिमाचल पुलिस ने फिर से शोघी में रोका
दिल्ली पुलिस गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए निकली तो फिर से शिमला पुलिस ने शोघी बैरियर पर उन्हें रोक लिया. हालांकि, यहां पर हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया. करीब दो घंटे की नोकझोंक के बाद दिल्ली पुलिस सुबह लगभग 6 बजे शोघी बैरियर से रवाना हो गई.
शिमला पुलिस का आरोप था कि दिल्ली पुलिस गलत तरीके से होटल की डीवीआर लेकर जा रही है और जिस गाड़ी में केस से जुड़े सबूत रखे गए हैं, उसकी तलाशी जरूरी है. शोघी बैरियर पर शिमला पुलिस के पूछने के बावजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारी वाहन से नीचे नहीं उतरे. शिमला पुलिस ने गाड़ी की चाबी और सहयोग मांगा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वाहन में केस प्रॉपर्टी है, इसलिए चाबी नहीं दी जा सकती. दिल्ली पुलिस के एसीपी राहुल ने मीडिया से कहा कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपियों को दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन शिमला पुलिस कार्रवाई में बाधा डाल रही है. वहीं, शिमला पुलिस ने चेतावनी दी थी कि सहयोग न मिलने पर गाड़ी को सीज़ किया जाएगा.आखिरकार दिल्ली पुलिस ने शिमला पुलिस को सीज़र मेमो सौंप दिया और अपने साथ डीवार तथा आरोपियों की ज़ब्त थार गाड़ी भी लेकर रवाना हो गई.
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के सौरभ सिंह और अरबाज़ ख़ान तथा मध्य प्रदेश के सिद्धार्थ अवधूत को गिरफ्तार किया था. अब दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को दिल्ली में स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें