न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें… इंग्लैंड के मैच पर टिकी सलमान अली आगा की किस्मत

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

NZ की जीत से PAK की बढ़ी धड़कनें, ENG के मैच पर टिकी सलमान की किस्मत

Last Updated:

Can Pakistan still qualify for the semifinals: न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 61 रनों की बड़ी जीत ने ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. श्रीलंका तो टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, लेकिन इस नतीजे ने पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. न्यूजीलैंड का नेट रन-रेट (+3.050) अब पाकिस्तान की पहुंच से काफी दूर नजर आ रहा है. अब सलमान अली आगा की टीम के लिए सेमीफाइनल का इकलौता रास्ता यह है कि शुक्रवार को इंग्लैंड हर हाल में न्यूजीलैंड को हरा दे. इसके बाद पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि रन-रेट के बड़े अंतर को भी पाटना होगा. क्या पाकिस्तान को एक बार फिर ‘कुदरत के निजाम’ का साथ मिलेगा?

NZ की जीत से PAK की बढ़ी धड़कनें, ENG के मैच पर टिकी सलमान की किस्मत Zoom

श्रीलंका के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है सिनेरियाे.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है कि दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बज गई है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी. इस जीत ने न केवल कीवी टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है, बल्कि श्रीलंका को टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है. इस नतीजे ने पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति पैदा कर दी है. न्यूजीलैंड टीम का +3.050 का प्रचंड नेट रन-रेट अब पाकिस्तान की राह का सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है. अब सलमान अली आगा की टीम की किस्मत पूरी तरह इंग्लैंड के हाथों में है. क्या पाकिस्तान एक बार फिर ‘कुदरत के निजाम’ के भरोसे सेमीफाइनल का टिकट कटा पाएगा, या न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हराकर पाक फैंस का दिल तोड़ देगी? आइए समझते हैं पॉइंट्स टेबल की पूरा गणित.

श्रीलंका पर इस बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड अब ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. उनके पास 3 अंक हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात उनका +3.050 का शानदार नेट रन रेट (NRR) है. इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल का टिकट कटाने की सबसे प्रबल दावेदार बन गई है. अगर न्यूजीलैंड शुक्रवार को कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जीत दर्ज करता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा और ग्रुप में टॉप पर रहेगा. अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार भी जाता है, तब भी उसके क्वालीफाई करने के चांस बहुत ज्यादा हैं. अगर पाकिस्तान शनिवार को श्रीलंका से हार जाता है, तो न्यूजीलैंड बिना किसी रुकावट के आगे निकल जाएगा.

श्रीलंका के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है सिनेरियाे.

सुपर 8 ग्रुप 2 पॉइंट टेबल 

स्थान टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक NRR
1 इंग्लैंड (Q) 2 2 0 0 4 +1.491
2 न्यूजीलैंड 2 1 0 1 3 +3.050
3 पाकिस्तान 2 0 1 1 1 -0.461
4 श्रीलंका (E) 2 0 2 0 0 -2.800

*Q = क्वालीफाई, E = बाहर (Eliminated)

पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
न्यूजीलैंड की इस जीत ने सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की रातों की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तान अब पूरी तरह से दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर है. पाकिस्तान अब यह दुआ करेगा कि हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हरा दे. अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा. उन्हें यह उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड की हार और उनकी अपनी जीत का अंतर इतना बड़ा हो कि वे न्यूजीलैंड के भारी-भरकम नेट रन रेट (+3.050) को पीछे छोड़ सकें.

श्रीलंका के खिलाफ मैच पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा
पाकिस्तान के लिए एक छोटी सी राहत की बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ उनकी हार का अंतर बहुत कम था, जिसके कारण उनका नेट रन रेट बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ा है. घरेलू मैदान पर खेल रही श्रीलंकाई टीम के लिए यह वर्ल्ड कप किसी दुःस्वप्न जैसा रहा. न्यूजीलैंड के हाथों 61 रनों की हार के साथ ही श्रीलंका अब सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गया है. अब उनका आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ केवल साख बचाने की लड़ाई होगा, लेकिन यही मैच पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP