पूरे छपरा में फेमस है मुन्ना कुमार की कचरी-पकौड़ी, एक बार चखने वाला नहीं भूलता स्वाद, लगी रहती चटोरों की लाइन!
हर शहर में कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां का स्ट्रीट फूड बहुत प्रसिद्ध होता है. जैसे छपरा मुख्यालय से 35 किमी दूर गरखा बाजार में लगने वाला मुन्ना का पकौड़ा ठेला ही ले लें. इस ठेले पर कई तरह की पकौड़ी जैसा आलू चाप, ब्रेड पकौड़ा, कचरी वगैरह मिलती हैं. इनका दाम कम और सामान शुद्ध होता है क्योंकि ये घर पर ही मसाले आदि तैयार करते हैं. ठेला संचालक मुन्ना बताते हैं कि वे अपने पिता के साथ मिलकर यह ठेला चलाते हैं और ग्राहकों की इतनी भीड़ आती है कि परोसते-परोसते उनके हाथ थक जाते हैं. इनका ठेला दोपहर में 2 बजे से शाम 7 बजे तक लगता है.
