स्कूटी पर दो युवक, हाथों में तलवार और डंडे लेकर बाइक से पीछा करते 6 लोग…डराने वाला है जयपुर का यह वीडियो
Last Updated:
जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में 23 फरवरी को हुई एक सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। घटना में स्कूटी सवार दो युवकों पर छह बदमाशों ने तलवार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में दो युवकों पर छह बदमाशों ने तलवार और डंडों से हमला कर दिया। घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर जा रहे दो युवकों का बाइक सवार छह बदमाशों ने पीछा किया। आरोपियों के हाथों में तलवारें और डंडे थे। पीछा किए जाने के दौरान दोनों युवकों की स्कूटी गिर गई। जान बचाने के लिए वे पास के एक घर में घुस गए, लेकिन बदमाश वहां भी पहुंच गए और हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक घायल हो गया।
हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही समुदाय से हैं और पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान में जुटी है।
वीडियो में दिख रहा है कि लाल रंग की स्कूटी पर दो लोग आगे आगे आ रहे होते हैं, पीछे से दो बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर उनका पीछे करते हुए आते हैं. बाइक पर सवार लोग पहले धक्का देते हैं, जिससे स्कूटी पर सवार लोग गिर जाते हैं. दोनों युवक गिरने के बाद जान बचाने के लिए पास के घर में घूस जाते हैं. तब दोनों बाइक पर सवार लोग हाथों में तलवार और डंडे लेकर उनपर हमला कर देते हैं. जब दोनों युवक घर में घूस जाते हैं दो हमलावर तलवार और डंडे लेकर उनके साथ घर में चले जाते हैं. शोर शराब सुनकर हमलावर वहां से भाग खड़े होते हैं.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें