ये मैच तो बहुत ही दबाव वाला है… टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक दो टूक

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ये मैच तो बहुत ही दबाव वाला है… टीम इंडिया के बैटिंग कोच की दो टूक

Last Updated:

Sitanshu kotak Statement: भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरेगी. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि बेशक भारतीय टीम पर इस मुकाबले में दबाव होगा लेकिन टीम इंडिया इससे निपटने में सक्षम है. भारत सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुका है.

ये मैच तो बहुत ही दबाव वाला है... टीम इंडिया के बैटिंग कोच की दो टूक Zoom

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का कहना है कि दबाव में भारतीय टीम और निखर जाती है.

नई दिल्ली. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मैच में टीम पर दबाव रहेगा, लेकिन उन्हें भरोसा है कि खिलाड़ी इससे अच्छे से निपट लेंगे. अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. जिम्बाब्वे के बाद भारत रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज से खेलेगा.

सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने कहा, ‘वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है तो दबाव और उम्मीदें होना आम बात है. कोई भी इंटरनेशनल मैच हो, दबाव तो रहता ही है. ये मैच तो बहुत ही दबाव वाला है.’ लेकिन कोटक को भारतीय खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘हम इसलिए एक मैच हार गए क्योंकि अच्छी साझेदारी नहीं हुई. लोग दबाव की बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है हमारे खिलाड़ी दबाव को संभाल सकते हैं. अगर हमें वर्ल्ड कप जीतना है तो दबाव झेलना ही पड़ेगा.’

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का कहना है कि दबाव में भारतीय टीम और निखर जाती है.

सितांशु कोटक ने बताया कि भारत आगे भी आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति पर कायम रहेगा. उन्होंने कहा, ‘हम उसी तरह की क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. हमें पॉजिटिव रहना होगा और वही क्रिकेट खेलनी होगी जिससे हमें सफलता मिली है. हमारे रवैये में कोई बदलाव नहीं होगा.’

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं. उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण रिंकू मंगलवार को दिल्ली चले गए थे. कोटक ने कहा, ‘रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उसे टीम छोड़नी पड़ी. मुझे लगता है कि वह आज शाम तक वापस आ जाएगा.’

आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक के लिए अब तक चीजें मुश्किलें रही हैं. उन्होंने चार मैचों में 3.75 के औसत और 75 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 15 रन बनाए हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP