RRB Exam Dates : रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा तिथि बदली, 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Share to your loved once


होमताजा खबरcareer

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा तिथि बदली, 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Last Updated:

RRB Exam Dates : आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का शेड्यूल बदल गया है. इस भर्ती से टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के 183 पइदों और टेक्नीशियन ग्रेड III के 6055 पदों पर भर्ती होगी.

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा तिथि बदली, 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्तीZoom

RRB Exam Dates : टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 90 मिनट की होगी.

RRB Exam Dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) की तारीख बदल गई है. आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड II के सीबीटी एग्जाम अब 6 मार्च, 9 मार्च और 13 मार्च 2026 को होंगे. पहले यह 5 से 9 मार्च के बीच होने थे. इस भर्ती से टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के 183 पइदों और टेक्नीशियन ग्रेड III के 6055 पदों पर भर्ती होगी.

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों का ऑथेंटिकेशन होगा. अगर पहचान डॉक्यूमेंट्स पहले दी गई डिटेल्स से मैच नहीं करता है, तो एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. कैंडिडेट्स ने जो ओरिजिनल फोटो पहचान डॉक्यूमेंट्स ले जाना होगा, जो अप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान जमा किया था.

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा (CBT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन. सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा.

टेक्नीशियन ग्रेड I सीबीटी पैटर्न

यह परीक्षा 90 मिनट की होगी. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसे पापस करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे. जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशन्स से 20, मैथ्स से 20, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा.

टेक्नीशियन ग्रेड III-सीबीटी एग्जाम पैटर्न

यह परीक्षा भी 90 मिनट की होगी. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसे क्वालिफाई करने के लिए भी अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे. परीक्षा में जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25, मैथ्स से 25, जनरल साइंस से 40 प्रश्न पूछे जांएगे. इसमें भी हर प्रश्न एक अंक का होगा.

पिछली बार की तरह इस बार भी आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही पेपर होगा. यह आवेदकों के लिए बड़ी राहत है. वर्ष 2018 में जब एएलपी टेक्नीशियन की भर्ती निकली थी. तब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा दो चरणों में हुई थी.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP