पीतल ही नहीं इस महंगी धातु से भी तैयार हो रही घंटी, तिब्बत, खाड़ी देश से खूब आ रही डिमांड

Share to your loved once


Last Updated:

यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. वहीं पीतल नगरी के इस शहर में वैसे तो पीतल के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं. लेकिन पीतल के साथ-साथ यहां पर कांसे का भी बड़े पैमाने पर कारोबार होता है. इसी प्रकार इन दिनों कांसे की घंटी भी तैयार की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबादः यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में वैसे तो पीतल के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं. लेकिन पीतल के साथ-साथ यहां पर कांसे का भी बड़े पैमाने पर कारोबार होता है. इसी प्रकार इन दिनों कांसे की घंटी भी तैयार की जा रही है. जिसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. इस घंटी पर बारीक नकाशी की गई है. जिसकी वजह से यह लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसकी जमकर डिमांड देखने को मिल रही है.

कांसे की घंटी हो रही तैयार

पीतल कारोबारी फरमान ने वताया की मुरादाबाद वैसे तो पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. लेकिन इसी मुरादाबाद में पीतल के साथ-साथ अन्य कई धातु का काम भी होता है. इसी प्रकार मुरादाबाद में कांसे का भी बड़े पैमाने पर काम होता है. इसके साथ ही कांसा पीतल से थोड़ी महंगी धातु होता है. इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा रहती है. तो वहीं इन दिनों कांसे की घंटी तैयार की जा रही है. जो देखने मे बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रहे हैं. इन पर बारीक नकाशी की गई है. जिसकी बजह से यह लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इसके साथ ही यह अलग-अलग साइज में तैयार की जा रही है.

200 रुपए से शुरू है कीमत

इसकी कीमत की बात की जाए तो 200 रुपए से शुरू होकर 1000 रुपए तक की घंटी कहां से की धातु में तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारा होलसेल का काम है. जो लोग बाहर माल की सप्लाई करते हैं. वह भी हमसे लेकर जाते हैं. इसके अलावा दूर दराज से लोग कांसे की धातु खरीदने आते हैं. जिसमें कांसे की घंटी भी खरीद कर लेकर जाते हैं. जो लोग घरेलू उपयोग के लिए खरीदना चाहते हैं. वह भी खरीद सकते हैं. यह सब तिब्बती घंटी कहलाती है. दिल्ली, कोलकाता, कर्नाटक, बेंगलुरु सहित दूर-दूर से उनकी डिमांड देखने को मिल रही है. इसके अलावा गल्फ कंट्रीज में भी यह खूब पसंद की जाती है और इन दोनों इसकी बहुत अच्छी डिमांड सामने आ रही है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP