Bikaner Rape Case Update | Bikaner Minor Girl Murder Case | Rajasthan Crime News 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Bikaner Rape Case Update: राजस्थान के बीकानेर में 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी शक से बचने के लिए ग्रामीणों के साथ धरने में बैठा रहा. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया. मामले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश था और राजनीतिक स्तर पर भी मुद्दा उठाया गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बीकानेर में 8वीं की छात्रा से रेप और हत्या मामले का आरोपी कैसे पकड़ा गयाZoom

bikaner rape case

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 21 फरवरी को 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था. मामला राजस्थान विधानसभा में भी उठा, जहां विपक्ष ने सरकार को घेरा. अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद जब ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन और धरना शुरू किया, तो आरोपी भी खुद को बचाने के लिए उन्हीं के बीच बैठा रहा. पुलिस को उस पर किसी प्रकार का संदेह न हो, इसलिए वह लगातार प्रदर्शन में मौजूद रहा. 22 फरवरी को प्रशासन की समझाइश के बाद शव को अस्पताल भेजा गया. इसी दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की और एक युवक को हिरासत में लिया. 2 दिन की पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया.

CCTV फुटेज बना अहम सुराग
बीकानेर के एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में 21 फरवरी को सुबह करीब 12:15 बजे एक युवक घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया, जबकि दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच वह वापस लौटता नजर आया.

शक के आधार पर युवक से पूछताछ की गई. उसने पहले खेत में काम से जाने की बात कही, लेकिन पुलिस को उसके बयान में विरोधाभास नजर आया. युवक का बयान सही नहीं था इसलिए सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

परीक्षा देने जा रही थी छात्रा
पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी. रास्ते में आरोपी उसका पीछा करता रहा. सुनसान स्थान पर उसने छात्रा को पकड़ा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात के दौरान छात्रा ने विरोध किया और बचने की कोशिश की, लेकिन उसने गला कसकर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. मामले की गंभीरता

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP