Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 February 2026: हार के बाद होगी बड़ी जीत! करियर, प्यार और पैसा तीनों में चमकेगी किस्मत – Chhattisgarh News
Last Updated:
25 February 2026 Kumbh Rashifal: 25 फरवरी 2026 का कुंभ राशिफल आपके लिए नई शुरुआत और आत्मविश्वास का संदेश लेकर आया है. हाल की असफलता के बाद अब करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक मजबूती में इजाफा होगा. जानिए आज का पूरा कुंभ राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर और शुभ उपाय.
Aquarius Horoscope Today: Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 February 2026 के अनुसार, छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आत्ममंथन और नई शुरुआत का संकेत लेकर आया है. हाल ही में मिले किसी असफलता या हार्ट ब्रेक ने आपको अंदर से झकझोर दिया है, लेकिन यही समय है खुद को फिर से मजबूत बनाने का. करियर, लव लाइफ और स्वास्थ्य तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी.
करियर और आर्थिक स्थिति: मेहनत का मिलेगा फल
कुंभ राशि के जातकों ने हाल ही में जो भी निर्णय लिए, उनके कारण कुछ मानसिक तनाव या निराशा का सामना करना पड़ा है. आप फिलहाल असमंजस में हैं कि आगे क्या कदम उठाएं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. यह समय दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ अपने करियर पर फोकस करने का है. आपके अंदर वह कला और क्षमता मौजूद है जो आपको सफलता दिला सकती है. यदि आप लगातार प्रयास करते रहेंगे तो काम में ग्रोथ और सक्सेस दोनों मिलेंगे. असफलता से डरने के बजाय उसे सीख में बदलें.
लव लाइफ: रिश्तों में आएगी मजबूती
आज आपकी लव लाइफ सकारात्मक रहने वाली है. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिलेगी. आप दोनों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा है.
स्वास्थ्य: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. आप लगातार अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे. अच्छी सेहत की वजह से आप अपने काम पर बेहतर फोकस कर पाएंगे. मानसिक रूप से भी आप पहले से अधिक मजबूत बनेंगे और धीरे-धीरे सफलता की ओर आगे बढ़ते रहेंगे.
परिवार में खुशियों के पल बिताएं
आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर है. परिवार के साथ एंजॉयमेंट और छोटे-मोटे सेलिब्रेशन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा.
शुभ संकेत
लकी कलर: ग्रीन और येलो. लकी नंबर: 8
उपाय: गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं, इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के योग बनेंगे.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.