Delhi Crime News | Delhi News Today: घर में बिछ गई 4 लाशें, पत्नी और 3 बच्चों का गला रेतकर फरार हुआ सनकी पति, दिल्ली में हंसता-खेलता परिवार खत्म

Share to your loved once


Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक वारदात घटी है. आउटर नॉर्थ इलाके में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. चंदन नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. शख्स यहीं नहीं रुका उसने अपने 3 बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया. शुरुआती जांच में आरोप घर के मुखिया यानी पति पर ही लगा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई. धारदार हथियार से गला रेतकर चारों की जान ली गई. घर के अंदर संघर्ष के भी संकेत मिले हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार सामान्य और खुशहाल दिखता था. किसी को अंदाजा तक नहीं था कि घर के भीतर इतना बड़ा खौफनाक कदम उठाया जाएगा. घटना ने इलाके में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने एक व्यक्ति को अपने ही परिवार का कातिल बना दिया.

चंदन पार्क हत्याकांड: फरार आरोपी की तलाश तेज, पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही समय और हथियार की पुष्टि हो सके. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, आर्थिक तनाव या मानसिक अस्थिरता जैसे एंगल की जांच की जा रही है. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात पहले से योजनाबद्ध थी या अचानक गुस्से में अंजाम दी गई.

इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली के पूर्वी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार, घटना मयूर विहार इलाके में हुई, जहां सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों की नजर रात से खड़ी एक कार पर पड़ी. कार के शीशे बंद थे और अंदर किसी तरह की हलचल दिखाई नहीं दे रही थी. संदेह होने पर जब कार का दरवाजा खोला गया तो अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. करीब से देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मयूर विहार थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार के अंदर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले. आशंका जताई गई कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, या फिर बंद कार में दम घुटने से मौत हुई हो. हालांकि हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

घटना कब और कहां हुई?

यह दिल दहला देने वाली वारदात दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के चंदन पार्क इलाके में सामने आई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर चार शव बरामद हुए. प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई और मामला दर्ज कर लिया गया.

हत्या का आरोपी कौन है?

पुलिस के अनुसार महिला के पति पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और तकनीकी निगरानी भी की जा रही है.

हत्या के पीछे क्या वजह सामने आई है?

अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं सहित कई एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP