Kuldeep Yadav Dropped Due To Rift With Suryakmar yadav: कुलदीप यादव को सूर्यकुमार यादव से अनबन की वजह से किया गया प्लेइंग इलेवन से बाहर
Last Updated:
Kuldeep Yadav Dropped Due To Rift With Suryakmar yadav: पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 मैच खेलने के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में दोबारा जगह नहीं मिली है. टीम से बाहर चल रहे अहमद शहजाद ने बड़ा दावा किया है. पाकिस्तानी शो ‘हारना माना है’ के हालिया एपिसोड में बात करते हुए शहजाद ने कहा कि कुलदीप को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अनबन के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है.पाकिस्तान के बल्लेबाज

कुलदीप को सूर्यकुमार से अनबन की वजह से बाहर किया गया, पाक बैटर का दावा
नई दिल्ली. भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के मिली हार ने उसकी कमियों पर सबको बात करने का मौका दे दिया है. कुलदीप यादव ने रविवार (22 फरवरी) को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में हिस्सा लिया. अपने तीन ओवर के कोटे में एक विकेट लिया. इसके बाद उन्हें बाकी चार मैचों के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. रविवार को अहमदाबाद के पहले सुपर 8 मैच में भारत को 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाया कि आखिर कुलदीप को टीम से क्यों बाहर किया गया.
कुलदीप की टीम में जगह को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने बड़ा दावा किया है. पाकिस्तानी शो ‘हारना माना है’ के हालिया एपिसोड में बात करते हुए शहजाद ने कहा कि कुलदीप को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अनबन के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है.
Ahmed Shehzad Said: Virat Kholi Was the Only Chase Master for India Who Has Been Knocked out of the Team Due to Gambhir Politics.Indian Team is not that bad But Gambhir is the Reason Behind Indian Downfall. pic.twitter.com/Oy9ehoYKI0