क्योंकि मैं अनंत सिंह जी का समर्थक हूं… आखिर पंडारक बाजार में क्या हुआ था? मारपीट मामले में सूरजभान समेत 8 पर FIR

Share to your loved once


Last Updated:

Suraj Bhan Singh Anant Singh political rivalry: अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच राजनीतिक अदावत फिर भड़क गई है. बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित पंडारक थाना क्षेत्र में राजनीतिक हिंसा का मामला फिर एक बार सामने आया है. आरोप है कि पंडारक बाजार के सामने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला हुआ. जानकारी के अनुसार, पीड़ित को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पंडारक बाजार में क्या हुआ? अनंत सिंह के समर्थक पर अटैक, सूरजभान समेत 8 पर FIRZoom

पंडारक बाजार में अनंत सिंह समर्थक पर हमला, सूरजभान सिंह समेत 8 पर FIR दर्ज

पटना. बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है. मामला राजनीतिक हिंसा से जुड़ा हुआ है और एक बार फिर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक आमने-सामने हैं. घटना बीते 22 फरवरी की बताई जा रही है. आरोप अनंत सिंह के समर्थक को घेरकर की गई मापीट का है और घायल युवक का नाम सुबीर कुमार उर्फ शोभीर कुमार उर्फ सुमित है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और गले पर दबाव के निशान होने की बात कही गई है. पीड़ित ने यह हमला राजनीतिक कारणों से बताया है क्योंकि वह अनंत सिंह का समर्थन करता है. उसने हमलावरों पर उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ने का आरोप लगाया है. मामले में पंडारक थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल पुलिस जांच जारी है. अब आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.

क्या है आरोप?

घायल युवक ने पंडारक थाना में लिखित शिकायत दी है. उसने बताया कि वह एनएच 31 पर पंडारक बाजार में अपनी दुकान के सामने खड़ा था. उसी समय कुछ लोग आए और उसे घेर लिया. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गमछा डालकर गला दबाने की कोशिश की. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बची. पीड़ित ने यह भी कहा है कि उसकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया गया. उसने आरोप लगाया है कि यह हमला राजनीतिक कारण से किया गया.

किन पर दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने कांड संख्या 46/26 दर्ज किया है. शिकायत में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का नाम भी लिया गया है. इसके अलावा उनके भाई कन्हैया सिंह, बहनोई माधव कुमार उर्फ खन्ना सिंह, श्याम बाबू, कुमुद कुमार, पप्पू, नदोदर प्रसाद, भगवान बिहारी समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन पर हत्या के प्रयास की धारा 307, मारपीट और साजिश जैसे आरोप लगाए गए हैं.

क्या हुआ था पंडारक बाजार में?

पंडारक थाना में दर्ज शिकायत में पीड़ित ने लिखा, “मेरा नाम सोबीर कुमार उर्फ शोभीर कुमार उर्फ सुमित पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी- पटना, थाना पंडारक. आज दिनांक 23/02/2026 को शाम 7:15 बजे एनएच-31 पंडारक बाजार में स्थित अपने दुकान के सामने मैं खड़ा था, तभी सूरजभान सिंह के गुर्गे (1) कन्हैया सिंह (2) माधव कुमार उर्फ खन्ना सिंह (3) श्याम बाबू (4) कुमुद कुमार (5) पप्पू (6) नंदोदर प्रसाद (7) भगवान बिहारी (8) अन्य लोग आए और मुझे घेर लिया. उन्होंने मुझे बुरी तरह मारा-पीटा और गला दबाकर तथा गमछा डालकर हत्या करने की कोशिश की. मैं चिल्लाया तो आसपास के लोग आए और मुझे बचाया. मुझे गंभीर चोटें आई हैं. मैं अस्पताल में भर्ती हूं. मेरे कपड़े फट गए हैं, शरीर पर नीले निशान हैं, गले में दबाव के निशान हैं. यह सब सूरजभान सिंह और कन्हैया सिंह की साजिश से हुआ है. वे मुझे राजनीतिक कारणों से मारना चाहते थे क्योंकि मैं अनंत सिंह जी के समर्थक हूं. मेरी गाड़ी/मोटरसाइकिल भी तोड़ी गई. मैंने पहले भी कई बार धमकियां मिली थीं. कृपया इन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307), मारपीट, साजिश आदि के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करें. यह मेरी शिकायत है और मैंने अपनी हस्ताक्षर किए है.

अनंत सिंह समर्थक द्वारा पंडारक थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी की कॉपी

राजनीतिक रंजिश की चर्चा

बताया जा रहा है कि मोकामा और बाढ़ इलाके में पहले भी दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव रहा है. घायल युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे पहले भी धमकी मिल चुकी थी. जानकारी के अनुसार, यह घटना भी उसी राजनीतिक खींचतान का हिस्सा बताई जा रही है. हालांकि अभी जांच चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं को देख रही है.

पुलिस क्या कह रही है?

पंडारक थाना की पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है.घटना के बाद पंडारक और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP