Salman Ali Agha lauded Harry Brook: पाकिस्तानी कप्तान ने हैरी ब्रुक को बताया हार का जिम्मेदार, बोले- उसने मैच छीन लिया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

उसकी वजह से हारे, पाकिस्तान के कप्तान ने सबके सामने लिया 1 खिलाड़ी का नाम

Last Updated:

Pakistan captain Salman Ali Agha lauded Harry Brook: पाकिस्तान की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में इंग्लैंड से मिली हार ने उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दिया. इंग्लैंड को 165 रन का पीछा करना था, जिसमें हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई.

उसकी वजह से हारे, पाकिस्तान के कप्तान ने सबके सामने लिया 1 खिलाड़ी का नामZoom

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने हार की वजह इंग्लिश कप्तान को बताया

नई दिल्ली. पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में मिली हार ने उसके सेमीफाइनल का रास्ता लगभग बंद कर दिया. टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने विरोधी कप्तान हैरी ब्रूक की तारीफ की जिनकी शतकीय पारी ने मैच का रुख मोड़ दिया. इंग्लैंड को 165 रन का पीछा करना था, जिसमें हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में सलमान अली आगा ने माना कि पाकिस्तान ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन फिनिश नहीं कर सके. उन्होंने हैरी ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा, “हैट्स ऑफ टू हिम”, जिन्होंने शानदार मैच जिताऊ पारी खेली और पाकिस्तान की पूरी कोशिश के बावजूद मैच छीन लिया. सलमान अली आगा ने साहिबजादा फरहान की भी पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी के लिए सराहना की और माना कि कुछ बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन वर्ल्ड कप में ऐसा हो सकता है.

सलमान ने किसे बताया हार का जिम्मेदार

पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, “हमने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की लेकिन जैसा चाहते थे वैसा फिनिश नहीं कर सके. लेकिन कुछ दिन आपको दूसरे बल्लेबाजों को भी क्रेडिट देना पड़ता है. मुझे लगता है हैरी ने शानदार बल्लेबाजी की. हमारा स्कोर थोड़ा कम रह गया. फिर ब्रूक ने मैच हमसे छीन लिया. हमने अपनी पूरी कोशिश की. (फरहान पर) मुझे लगता है उसने पूरे वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा खेला है. बाकी बल्लेबाजों ने वैसा नहीं खेला जैसा हम चाहते थे, लेकिन वर्ल्ड कप में ऐसा हो सकता है. (अफरीदी पर) उसने आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की. वह शुरुआती विकेट के लिए मशहूर है और आज भी उसने वही किया,”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP