कपूर परिवार का असली सुपरस्टार, मंदाकिनी संग दे चुका ब्लॉकबस्टर, अमिताभ बच्चन का साथ पाकर हुआ था फ्लॉप

Share to your loved once


Last Updated:

कपूर खानदान का जिक्र होते ही राज कपूर का नाम जहन में आता है. फिर ऋषि कपूर और अब के दौर में देखें तो रणबीर कपूर का नाम लिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान का असली सुपरस्टार ये तीनों नहीं बल्कि कोई और है. जिसने अपने करियर में 30 हिट फिल्में दी थी. उनका ये रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है.क्या आप जानते हैं उनका नाम.

ख़बरें फटाफट

कपूर परिवार का असली सुपरस्टार, मंदाकिनी संग दे चुका ब्लॉकबस्टरZoom

एक्टर का नाम तक भूल गए लोग

नई दिल्ली. कपूर खानदान का वो सुपरस्टार जिसने अपने करियर में बैक-टू-बैक कई हिट फिल्में दीं. लेकिन करियर के आखिर में वह सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए. मंदाकिनी संग ये एक्टर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी नजर आया, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने एक फ्लॉप फिल्म में काम किया था. जानें कौन हैं वो एक्टर.

कपूर खानदान का ये एक्टर अपने करियर में 30 हिट फिल्में दे चुका है. लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इतना काम करने के बाद भी उनका नाम तक लोग आज जानते नहीं हैं. वो जाने माने एक्टर कोई और नहीं त्रिलोक कपूर की. पृथ्वीराज कपूर के छोटे भाई और राज कपूर के चाचा लगते थे.कपूर परिवार के इस सुपरस्टार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

कई धार्मिक फिल्मों में किया काम

त्रिलोक कपूर का जन्म पेशावर में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कोलकाता आ गए. यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी. साल 1933 में आई फिल्म ‘चार दरवेश’ से उन्होंने डेब्यू किया था. इसके बाद फिल्म ‘सीता’ में भी काम किए. इस फिल्म में उनके भाई पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम की भूमिका अदा की थी. 1930 और 1940 तक तो त्रिलोक कपूर सुपरस्टार बन चुके थे. कई धार्मिक फिल्मों में उन्होंने भगवान के रोल भी निभाए थे.

धार्मिक फिल्मों में निभाए थे भगवान के किरदार

मंदाकिनी की ब्लॉकबस्टर में किया काम

अपने करियर में तकरीबन 30 हिट फिल्मों में काम कर चुके त्रिलोक को ना राज कपूर, ना ऋषि कपूर और ना ही रणबीर कपूर अब तक उनका 30 हिट वाला रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है. मंदाकिनी के साथ फिल्म राम तेरी गंगा मैली में भी नजर आए थे. उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने राजीव कपूर के प्रोफेसर का रोल निभाया था. उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था.

बता दें कि साल 1970 तक उन्होंने ‘तूफान’, ‘दोस्ताना’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘अल्लाह रखा’ जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन इन फिल्मों में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आते थे. अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ में भी वह नजर आए थे, जो डिजास्टर साबित हुई थी. फिल्म में उन्होंने अमिताभ के पिता का किरदार निभाया था. यह भूमिका भी काफी यादगार साबित हुई थी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP