बहराइच में श्री श्याम समूह द्वारा हस्तनिर्मित सूरन का अचार कैसे बनाएं.
Last Updated:
बहराइच की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब घर पर बिना किसी केमिकल के स्वादिष्ट सूरन का अचार बना रही हैं. इसे बनाने में खास ध्यान सूरन को “गला पकड़ने” से बचाने पर दिया जाता है. सूरन को पहले उबाला जाता है, फिर सरसों के तेल में फ्राई करके मसालों के साथ तैयार किया जाता है. यह अचार तीन-चार महीने तक सुरक्षित रहता है और पेट की सफाई व पाइल्स में भी फायदेमंद माना जाता है. बहराइच में दूरसंचार ऑफिस के पास श्री श्याम स्वयं सहायता समूह की दुकान से इसे खरीदा जा सकता है.
बहराइच. शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां अचार न खाया जाता हो, लोग तरह-तरह के अचार बाजार से मंगा कर खाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने अपने हाथों से सूरन का अचार बनाकर खाया है? यह खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है. वहीं, अगर समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया यह आचार आप खा लें तो इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे. ऐसे आचार में हस्तनिर्मित शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है, जो आपको बहराइच शहर में दूरसंचार ऑफिस के पास बड़े आराम से मिल जाता है. अब आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं.
खास तरीके से तैयार किया जाता है यह अचार
बहराइच में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शाकाहारी हस्तनिर्मित विभिन्न खाद्य सामग्री बना कर तैयार कर रही हैं. इसे बनाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल या पेस्टिसाइड का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जो पूर्ण रूप से शुद्ध होते हैं. इसी श्रृंखला में महिलाएं इन दिनों सूरन का अचार बनाकर स्वयं सहायता समूह की दुकान पर लेकर आती हैं और जिले के वासियों को इसका स्वाद देती हैं.
फटाफट नोट कर लें सूरन का यह खास अचार बनाने की विधि
सूरन का यह अचार बनाना कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है. श्री श्याम स्वयं सहायता समूह में महिलाएं मिलकर यह आचार बनाती हैं. इस आचार की बिक्री का काम रवि नामक शख्स करते हैं, जो खुद अचार बनाने में माहिर हैं. अचार की रेसिपी के बारे में उन्होंने लोकल 18 टीम से खास बातचीत में बताया कि सूरन का अचार बनाना बहुत ही आसान है, बस थोड़ी प्रक्रिया लंबी होती है.
सूरन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले करें यह काम
सूरन का अचार बनाते समय सबसे ज्यादा ध्यान सूरन में “गला पकड़ने” की समस्या पर देना होता है. कई बार अचार बनने के बाद सूरन गला पकड़ने लगता है और पूरा अचार खराब हो जाता है, इसलिए अचार बनाने से पहले मार्केट से अच्छे सूरन का चुनाव करें और इसकी अच्छी तरह सफाई करें. इसके बाद इसे अमरूद की पत्ती या आंवले के पानी में उबालें. इससे इसमें गला पकड़ने की समस्या खत्म हो जाती है. उबालने के बाद सूरन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, आप चाहें तो इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं. इसके बाद बारी आती है इसे सरसों के तेल में फ्राई करने की, सरसों के तेल में फ्राई करने के बाद इसे निकाल लें और आवश्यकता अनुसार इसमें कलौंजी, सौंफ, काला नमक, अजवाइन, खट्टा करने के लिए आमचूर पाउडर, सरसों के दाने, हरी या लाल मिर्च आदि सामग्री मिलाकर अचार तैयार कर लें. इस तरह आप घर पर ही सूरन का अचार बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसे तीन से चार महीने तक रखकर बड़े आराम से खा सकते हैं.
स्वाद के साथ शरीर को भी फायदा
अचार बेचने वाले रवि जी बताते हैं कि सूरन का अचार कई बीमारियों में भी काम आता है, खासकर पाइल्स और पेट की सफाई में, इसलिए इसका सेवन बवासीर वाले बड़े आसानी से कर सकते हैं. बस ऐसे लोगों को अचार में आमचूर पाउडर सीमित मात्रा में ही डालना चाहिए. अधिक खट्टा होने पर यह नुकसानदायक हो सकता है. यदि आप यह आचार बनाकर खरीदना चाहते हैं, तो श्री श्याम स्वयं सहायता समूह की दुकान पर जाकर खरीद सकते हैं.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें