आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट का होगा विस्तार, सर्वे का काम होगा शुरू, इतने घर प्रभावित

Share to your loved once


आजमगढ़: जिले के मंदुरी स्थित एयरपोर्ट के बनने के बाद से ही इसके विस्तार को लेकर और इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तब्दील करने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से काफी लंबे समय से कवायद की जा रही है. इसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई बार प्रयास भी किया गया, लेकिन इसे लेकर धरातल पर अभी तक कुछ भी संभव नहीं हो सका.

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार आसपास के कई गांव के 1000 से अधिक घर इसमें प्रभावित हो रहे थे, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया था. इसके बाद से शासन स्तर से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया गया था.

नया रोडमैप तैयार

वही मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन की तरफ से कमर कस ली गई है. इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से एक नया रोडमैप तैयार किया गया है. आजमगढ़ एयरपोर्ट के डायरेक्टर बृजेश मौर्य ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सर्वे का काम शुरू किया जाना है.

सर्वे का काम जल्द शुरू

नए सर्वे में आसपास के गांव के लगभग 160 घरों के अधिग्रहण की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए सगड़ी तहसील के द्वारा तैयार किए गए सर्वे रिपोर्ट को शासन को भेजा गया है. अब इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्निकल टीम का सर्वे किया जाना बाकी है, जिसके लिए जल्द ही काम भी शुरू हो सकता है.

गांव के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण

बता दें कि मंदुरी एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए विस्तारित कारण की प्रक्रिया 2022 से ही की जा रही थी, जिसके लिए आसपास के गांव के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना था. लेकिन किसानों ने इसे लेकर पुरजोर विरोध जताया था. उनके द्वारा खिरिया बाग में इसे लेकर कई दिनों तक धरना भी किया गया था.

इसके बाद सरकार के द्वारा इस पर रोक लगाई गई और नए प्लान के तहत इसके लिए ज्यादा से ज्यादा गांवों का बचाव करते हुए फिर से सर्वे करने का निर्देश दिया गया था. जिला प्रशासन की तरफ से किए गए नए सर्वे में एयरपोर्ट के समीप फोरलेन और अधिक से अधिक गांवों को बचाते हुए नया सर्वे करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेजा गया है.

किसानों के विरोध के बाद विस्तारीकरण

बताते चलें कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सरकार ने मंजूरी एयरपोर्ट का विस्तार किया था. वहीं एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से पहले ही इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तब्दील करने का काम भी शुरू कर दिया गया था.

जमीन अधिग्रहण करने के लिए स्थानीय किसानों के विरोध के बाद विस्तारीकरण की प्रक्रिया को रोकते हुए 11 मार्च 2024 को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत फ्लाइंग कंपनी के द्वारा मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ तक के लिए 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू की गई थी, जो लगभग 17 महीने तक चल सकी थी. इसके बाद लखनऊ में निर्माण का हवाला देते हुए अगस्त 2025 में यह उड़ान भी बंद कर दी गई, जिसके बाद से अभी तक इस एयरपोर्ट से कोई भी उड़ान संचालित नहीं हो सकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP