rahu budh and shukra grah yuti in kumbh rashi mesh kark kanya and dhanu zodiac signs Stay alert till 11 April | शनि की राशि में राहु, शुक्र और बुध की युति, वाणी और व्यवहार से कर्क समेत इन 4 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Last Updated:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय समय पर ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं लेकिन फिलहाल शनि की राशि कुंभ में राहु, बुध और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जो कर्क समेत 4 राशि वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इन राशियों को 11 अप्रैल तक वाणी और व्यवहार में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं बुध, राहु और शुक्र की युति से किन किन राशियों को परेशानी हो सकती है.

शनि की राशि कुंभ में मायावी ग्रह राहु, असुरों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति बन रही है. इसके साथ ही सूर्य और शुक्र ग्रह भी इसी राशि में मौजूद हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र और बुध ग्रह को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है लेकिन शनि की मूलत्रिकोण राशि में पापी ग्रह राहु के साथ युति होना मेष, कर्क समेत 4 राशि वालों के लिए सही नहीं माना जा रहा है. बुध ग्रह को वाणी, व्यवहार और व्यापार के कारक ग्रह हैं और शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी. राहु के साथ युति होने पर इन 4 राशि वालों को वाणी और व्यवहार से सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका बन रही है. बुध ग्रह 11 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में इन 4 राशियों को 11 अप्रैल कर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं राहु, शुक्र और बुध की युति से किन किन राशियों को परेशानी हो सकती है.
राहु, शुक्र और बुध की युति का मेष राशि पर प्रभाव
राहु, शुक्र और बुध ग्रह की युति से मेष राशि वाले यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. इस राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, वे अपने कामकाज का ध्यान रखें और कोई योजना शुरू करने से पहले बाजार का माहौल चेक कर लें. इस समय किसी को भी पैसे उधार ना दें अन्यथा नुकसान हो सकता है. इस समय वाणी की वजह से आपको कई तरह के विवाद का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी बातचीत करने के तरीके में सुधार लाएं.
राहु, शुक्र और बुध की युति का कर्क राशि पर प्रभाव
बुध, शुक्र और राहु की युति से कर्क राशि वालों के व्यवहार की वजह से कई तरह के विवादों में फंस सकते हैं और वाणी की वजह से लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका भी बन रही है. करियर में आपको अचानक नौकरी के सिलसिले में अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. अगर आप व्यापार में हैं तो सही योजना की कमी के कारण आपको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आप वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे तो इसमें भी देरी और निराशा हो सकती है.
राहु, शुक्र और बुध की युति का कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र, बुध और राहु की युति से कन्या राशि वालों को सही से ना बोल पाने की की वजह से कई मामलों में देरी का सामना करना पड़ सकता है और कई कार्य अटक भी सकते हैं. अपनी बातचीत के तरीके में बदलाव लाएं, ताकि परेशानियों से बचा जा सके. व्यापार के मामले में, आपकी कंपनी से जुड़े लेन-देन में किस्मत साथ नहीं दे सकती, जिससे कमाई में कमी आ सकती है. ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए फिजूल के खर्चों से दूर रहें.
राहु, शुक्र और बुध की युति का धनु राशि पर प्रभाव
राहु, बुध और शुक्र ग्रह की युति से धनु राशि वालों के वाणी की वजह से विवाद हो सकते हैं, जिसकी वजह से कानूनी मामलों का सामना करना पड़ सकता है. आपको कुछ दुर्भाग्य का भी सामना करना पड़ सकता है और परिवार में भी किसी सदस्य से बहसबाजी हो सकती है. करियर के लिहाज से आप बेहतर अवसरों के लिए नौकरी बदल सकते हैं, क्योंकि वर्तमान नौकरी आपके लिए ठीक नहीं है और आपके उद्देश्य को पूरा नहीं कर रही है. हालांकि इस समय आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, फिर भी आप वित्तीय रूप से आगे बढ़ सकते हैं.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें