मऊ में राजवंती रेस्टोरेंट का डोसा: मसाला, पनीर और साउथ इंडियन डोसा रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

मऊ का राजवंती स्वीट्स हाउस व रेस्टोरेंट अब साउथ इंडियन डोसा के लिए भी काफी मशहूर हो गया है. कुक मास्टर मोहम्मद शहजाद अंसारी बताते हैं कि डोसे की लोकप्रियता का राज पारंपरिक तैयारी और ताजगी में है. चावल और उड़द दाल को 6–7 घंटे भिगोकर पीसकर मुलायम घोल बनाया जाता है, इसमें सूजी मिलाकर रात भर रखा जाता है. सुबह तवे पर पतला फैलाकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा सेंका जाता है.

ख़बरें फटाफट

 मऊ. चटपटा खाने के लिए हमेशा जाना जाता है, यहां हर प्रकार के व्यंजन काफी मशहूर माने जाते हैं. जहां लोग समोसा सहित मिठाइयां काफी बेहतर तरीके से बनाते हैं. लेकिन अब भारतीय व्यंजन के साथ-साथ यह साउथ इंडियन डोसा के लिए भी काफी मशहूर माना जा रहा है, क्योंकि मऊ में राजवंती रेस्टोरेंट जहां साउथ इंडियन डोसा बनाया जा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आईए जानते हैं इस डोसा को बनाने की क्या रेसिपी है. लोकल 18 से बातचीत में राजवंती स्वीट्स हाउस व रेस्टोरेंट के कुक मास्टर मोहम्मद शहजाद अंसारी बताते हैं कि उनके यहां डोसे की लोकप्रियता का राज उनके पारंपरिक तैयारी और ताजगी में छिपा है.

डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को अलग-अलग धोकर करीब 6 से 7 घंटे तक भिगोया जाता है. इसके बाद इन्हें अलग-अलग पीसकर मुलायम घोल तैयार किया जाता है और उसमें सूजी मिलाया जाता है.  इस घोल को रात भर छोड़ दिया जाता है, जिससे डोसे में हल्की खटास और कुरकुरापन आता है. सुबह तवे को अच्छी तरह गर्म कर उस पर हल्का सा तेल लगाया जाता है. फिर एक करछी गोल डालकर गोलाई में पतला फैलाया जाता है. धीमी आंच पर इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंका जाता है.

20 से 25 प्रकार के बनाए जाते डोसा
राजवंती रेस्टोरेंट का मसाला डोसा भी ग्राहकों की पहली पसंद है, इसके लिए उबले आलू को हल्के मसाले, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च के साथ भूना जाता है. तैयार मसाले को कुरकुरे डोसे के बीच में रखकर सावधानी से मोड़ा जाता है. साथ में नारियल की ताजी चटनी और गरमा गरम सांभर परोसा जाता है जो स्वाद को दोगुना कर देता है. इनके यहां डोसा सिर्फ एक प्रकार का ही नहीं बल्कि 20 से 25 प्रकार के बनाए जाते हैं, जो ग्राहकों को पसंद आते हैं. वही डोसा बनाकर उन्हें खिलाया जाता है. उनके यहां सबसे ज्यादा बिकने वाला डोसा पनीर डोसा है, जो व्यक्ति एक बार यहां का डोसा खा लेता है वह बार-बार खाने पर मजबूर होता है क्योंकि वह बनाया ही ऐसे तरीके से जाता है कि हर किसी को पसंद आता है. अगर बात करें प्राइस की तो यहा डोया 130 रुपए पीस दिया जाता है. हालांकि 20 से 25 प्रकार के यहां डोसा बनाए जाते हैं और हर डोसे का अलग-अलग रेट है. लेकिन कुछ ऐसे डोसे है जो उनके यहां काफी फेमस है और लोगों की भीड़ सुबह से ही उसे खाने के लिए लग जाती है. तो यदि आप भी अपने घर डोसा बनाना चाहते हैं तो बताए गए राजवंती के इस फॉर्मूला को अपनाकर अपने घर पर ही बेहतर डोसा बना सकते हैं और घर पर ही फाइव स्टार रेस्टोरेंट के डोसे का स्वाद ले सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP