होली स्पेशल मालपुआ रेसिपी: घर पर बनाएं हलवाई जैसा नरम-कुरकुरा स्वाद, हर कोई मांगेगा दोबारा!

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

होली पर अपने घर में बनाएं स्वादिष्ट मालपुआ जाने इसे बनाने की आसान रेसिपी

Last Updated:

Malpua Recipe : होली पर रंगों के साथ मिठास घोलने के लिए मालपुआ सबसे पसंदीदा पकवानों में से एक है. गेहूं के आटे, दूध और चीनी से तैयार यह पारंपरिक मिठाई घर में आसानी से बनाई जा सकती है. सही घोल और मध्यम आंच का ध्यान रखते ही मालपुए बनेंगे नरम अंदर से और बाहर से सुनहरे कुरकुरे.

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी खास माना जाता है. इस दिन लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं. घरों में सुबह से ही पारंपरिक मिठाइयां बननी शुरू हो जाती हैं. इन्हीं में से एक खास मिठाई है मालपुआ, जो लगभग हर घर में बड़े चाव से बनाया जाता है.

मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. अब इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए चिकना घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गाठें न रहें. यह घोल बिल्कुल पकौड़े के घोल जैसी मीडियम होना चाहिए, यानी ना ज्यादा पतली और ना ज्यादा गाढ़ी अब इस घोल में स्वादानुसार चीनी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो खुशबू के लिए एक चुटकी इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. जिससे मालपुआ में खुशबू दुगनी हो जाएगी.

मालपुआ के तैयार घोल को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा अच्छे से सेट हो जाता है और मालपुआ नरम बनते हैं अब एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें. घी हल्का गरम हो जाए तो आंच मध्यम कर दें. बड़े चम्मच की मदद से घोल को कड़ाही में गोल आकार में डालें. घोल खुद ही फैलकर पुए का आकार ले लेगा. जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें. दोनों तरफ से हल्का ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तैयार मालपुए को निकालकर टिशू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त घी निकल जाए. इसी तरह सारे मालपुए तैयार कर लें अगर आप चाहें तो हल्की सी चाशनी बनाकर मालपुओं को 1-2 मिनट उसमें डुबो सकते हैं. हालांकि, इसमें चीनी पहले से डाली जाती है, इसलिए बिना चाशनी के भी मालपुए काफी स्वादिष्ट लगते हैं. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें तो स्वाद और भी बढ़ जाता है.

मालपुआ बनाते समय हमें ध्यान रखना चाहिए की घोल बहुत पतला होगा तो मालपुआ ज्यादा फैल जाएगा और अगर बहुत गाढ़ा होगा तो अंदर से कच्चा रह सकता है. आंच हमेशा मध्यम रखें, ताकि मालपुआ बाहर से जले नहीं और अंदर से अच्छी तरह पक जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP